फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   drug dealer's pistol was looted by miscreants

दवा व्यापारी की पिस्टल बदमाशों ने लूटी

Mon, 03 Jan 2022 11:36 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 03 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
drug dealer's pistol was looted by miscreants
इटावा। जसवंतनगर निवासी बाइक सवार दवा व्यवसायी भाइयों पर सोमवार की रात बदमाशों ने हमला कर पिस्टल लूट लिया। साथ ही छह हजार की नकदी भी लूट ली। बदमाशों के हमले में दोनों भाई जख्मी हो गए। घायलों को जसवंतनगर और जिला अस्पताल में इलाज किया जा रहा है।
विज्ञापन

जसवंतनगर नगर के रेलमंडी निवासी प्रदीप तिवारी और संजीव तिवारी की गिर्राज मेडिको नाम से इटावा के कहारानपुर में दवा की दुकान है। दोनों दुकान बंद करके रात साढ़े आठ बजे अलग-अलग बाइकों से घर लौट रहे थे।
विज्ञापन

जैसे ही दोनों भाई सराय भूपत के पास पहुंचे तो बदमाशों ने इन पर लोहे की राड से हमला कर दिया। प्रदीप के सिर में चोट आई, लेकिन वह बाइक की रफ्तार तेज कर भागने में सफल रहे। लहूलुहान हालत में प्रदीप जसवंतनगर पहुंचे। वहां की पुलिस को घटना की जानकारी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

दुकान से प्रदीप के जाने के 15 मिनट बाद छोटे भाई संजीव तिवारी जसवंतनगर के लिए निकले। बदमाशों ने संजीव पर भी उसी स्थान पर हमला किया, जिससे वह गिर गए।
बदमाशों ने संजीव के साथ मारपीट की। उनकी लाइसेंसी पिस्टल, कारतूस और लगभग छह हजार रुपये छीन लिए। संजीव को इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
थाना सिविल लाइन पुलिस को सूचना दे दी गई है। जसवंतनगर थाना और थाना सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच गई। एसएसपी जय प्रकाश ने बताया कि पिस्टल लूट की सूचना मिली है, लेकिन अभी इसकी पुष्टि नहीं की जा सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed