फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Drug and oxygen crisis in Kovid Hospital

सैफई कोविड केंद्र में दवाइयां और आक्सीजन का संकट

Tue, 20 Apr 2021 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 20 Apr 2021 10:55 PM IST
विज्ञापन
Drug and oxygen crisis in Kovid Hospital
ोटो संख्या 19- शिवपाल सिंह यादव - फोटो : ETAWHA
प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष शिवपाल सिंह यादव ने मंगलवार को आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय सैफई के कोविड अस्पताल में अव्यवस्थाओं का मुद्दा उठाया है। उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ट्वीट कर कोविड केंद्र की बदहाली की जानकारी दी।
विज्ञापन

प्रसपा अध्यक्ष शिवपाल सिंह ने कहा कि उत्तर प्रदेश में कोविड संक्रमण दिन प्रतिदिन बढ़ रहा है। सैफई विवि में इटावा ही नहीं बल्कि आसपास के कई जिलों के मरीज इलाज करवाने आते हैं।
विज्ञापन

यहां ऑक्सीजन का संकट है। कोरोना काल में जीवन रक्षक बन चुकी दवा रेमडेसिविर इंजेक्शन की उपलब्धता भी नहीं है। संस्थान में मास्क, सैनिटाइजर, पीपीई किट, ग्लब्स और दवाइयां भी पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध नहीं हैं। ऐसे में कर्मचारियों को जोखिम है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि कोविड केंद्र में प्रशासनिक लापरवाही और भ्रष्टाचार भी व्याप्त है। कोविड टेस्ट की आरटीपीसीआर रिपोर्ट आने में पांच दिन से ज्यादा का समय लगता है।
यहां साफ-सफाई की स्थिति भी खराब है। उन्होंने मामले की गंभीरता को देखते इसका शीघ्र संज्ञान लेने का अनुरोध किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed