{"_id":"58bc56844f1c1b5f01e7eb97","slug":"drown-fall-at-marriage-home","type":"story","status":"publish","title_hn":"मैरिज गार्डन में ड्रोन गिरने से मचा हड़कंप ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मैरिज गार्डन में ड्रोन गिरने से मचा हड़कंप
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Sun, 05 Mar 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
मैरिज गार्डन में गिरा ड्रोन।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आकाश में उड़ते ड्रोन जैसी आकृति की वस्तु रविवार रात एक मैरिज होम में गिरने से इलाकाई लोगोें में हड़कंप मच गया। पुलिस ने इसे कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
रविवार की शाम 7 बजे कही से उड़ता हुआ एक ड्रोन पक्का तालाब के वैष्णवी मैरिज गार्डन में गिर गया। हालांकि वहां कोई विवाह समारोह नहीं था। सिर्फ मैरिज होम के कर्मचारी ही मौजूद थे। अचानक गिरी ड्रोन जैसी आकृति लोगों में कौतूहल का विषय बन गई। पहले तो देखने में शादी बारात में इस्तेमाल होने वाले कैमरे जैसा प्रतीत हुआ लेकिन पास से देखने पर उसमें कैमरा नहीं दिखा। जिससे लोग भयभीत हो गए।। लोगों ने बताया कि ये काफी ऊंचाई पर उड़ रहा था और अचानक नीचे गिर गया। सूचना पर प्रभारी निरीक्षक कोतवाली जीवाराम वहां पहुंचे। ड्रोन को साथ ले गए। उन्होंने बताया कि इसकी जांच कराई जाएगी।
विज्ञापन