फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Drain water has collected in the street, leading to an increase in mosquitoes.

Etawah News: गली में भरा है नाली का पानी, बढ़ा मच्छरों का प्रकोप

Tue, 20 Oct 2026 01:36 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 20 Oct 2026 01:36 AM IST
विज्ञापन
Drain water has collected in the street, leading to an increase in mosquitoes.
फोटो 13: कामेत पंचायत के उदी मोड़ स्थित गली में भरा नाली का गंदा पानी। संवाद - फोटो : Archive
उदी। बढ़पुरा की कामेत पंचायत में उदी मोड़ मार्ग से जुड़ी गली में जलभराव से लोग परेशान हैं। नालियों की सफाई न होने से गली में गंदा पानी भरा रहता है। इससे गंदगी और मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन

ग्रामीणों का आरोप है कि सफाई कर्मचारी नियमित रूप से गांव नहीं आते। इस कारण गलियां गंदगी से पटी हुई हैं। नालियों का पानी आगे नहीं निकल पाता। यह गंदा पानी गली में ही बहता रहता है। महीनों से इस समस्या के कारण मच्छरों का प्रकोप बढ़ गया है।
विज्ञापन

क्षेत्रवासी विक्रम ने बताया कि सफाई न होने से यह समस्या दिन-प्रतिदिन बढ़ रही है। मोनू ने कहा कि जलभराव से बीमारियों का खतरा बना रहता है। बच्चों और महिलाओं को कीचड़ के बीच से आने-जाने में सबसे ज्यादा परेशानी होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रवासियों का कहना है कि नाली पूरी तरह से नहीं बनी है, जिससे समस्या और गंभीर हो जाती है। उन्होंने पंचायत प्रशासन से गली के बाहर तक नाली बनाने और सप्ताह में एक बार सफाई कराने की मांग की।

एडीओ पंचायत अशोक कुमार ने बताया कि उन्हें अभी तक मामले की शिकायत नहीं मिली थी। उन्होंने आश्वासन दिया कि मंगलवार को सफाई टीम भेजकर गली की सफाई कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed