फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dr. Ankur Vaidya ranked among the top two percent of scientists for the fourth time

Etawah News: डॉ. अंकुर वैद्य चौथी बार शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों में शामिल

Tue, 13 Oct 2026 11:11 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 13 Oct 2026 11:11 PM IST
विज्ञापन
Dr. Ankur Vaidya ranked among the top two percent of scientists for the fourth time
सैफई। उत्तर प्रदेश आयुर्विज्ञान विश्वविद्यालय (यूपीयूएमएस) के फार्मेसी संकाय के सहायक आचार्य डॉ. अंकुर वैद्य ने महत्वपूर्ण शैक्षणिक उपलब्धि हासिल की है। उन्हें वर्ष 2026 की विश्व के शीर्ष दो प्रतिशत वैज्ञानिकों की सूची में स्थान मिला है। यह उनकी कुल चौथी बार की उपलब्धि है, जिसमें लगातार तीसरी बार शामिल होना भी शामिल है। यह सूची स्टैनफोर्ड विश्वविद्यालय द्वारा एल्सेवियर के सहयोग से तैयार की गई है। डॉ. अंकुर ने इस सफलता का श्रेय कुलपति डॉ. अजय सिंह और फार्मेसी संकाय की अधिष्ठाता प्रो. बीजी बिजू को दिया है। डॉ. अंकुर वैज्ञानिक अनुसंधान और शोध-प्रकाशनों में महत्वपूर्ण कार्य किया है। औषधि विज्ञान एवं औषधीय रसायन विज्ञान के क्षेत्र में उनका योगदान उल्लेखनीय है। उनकी यह उपलब्धि राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अनुसंधान उत्कृष्टता को उजागर करती है। विश्वविद्यालय परिवार ने डॉ. अंकुर वैद्य को इस सफलता के लिए हार्दिक बधाई दी है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed