फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DPS bagged 12 medals, including five gold, at the CBSE East Zone Taekwondo Championship.

Etawah News: सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में डीपीएस ने पांच स्वर्ण समेत 12 पदक झटके

Tue, 25 Aug 2026 10:38 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 25 Aug 2026 10:38 PM IST
विज्ञापन
DPS bagged 12 medals, including five gold, at the CBSE East Zone Taekwondo Championship.
इटावा। भदोही के बीपीएमजी स्कूल सूर्यावन में आयोजित सीबीएसई ईस्ट जोन ताइक्वांडो चैंपियनशिप में दिल्ली पब्लिक स्कूल (डीपीएस) के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन करते हुए ओवरऑल चैंपियनशिप की ट्रॉफी अपने नाम कर ली है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विद्यालय के खिलाड़ियों ने कुल 12 पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है, जिनमें पांच स्वर्ण, तीन रजत और चार कांस्य पदक शामिल हैं। इस ऐतिहासिक प्रदर्शन के दम पर विद्यालय के आठ मेधावी खिलाड़ियों का चयन हरियाणा के पानीपत में होने वाली नेशनल ताइक्वांडो चैंपियनशिप के लिए हुआ है।
विज्ञापन

17 से 21 अगस्त तक चली इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश, बिहार और झारखंड राज्यों के कई प्रतिष्ठित विद्यालयों की टीमों ने हिस्सा लिया था। कोच आराधना तिवारी के कुशल मार्गदर्शन में डीपीएस के खिलाड़ियों ने मैट पर बेहतरीन खेल कौशल और अनुशासन का परिचय दिया, जिसके चलते विद्यालय ने ओवरऑल चैंपियनशिप अपने नाम करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

विद्यालय के होनहार खिलाड़ियों ने कड़े मुकाबलों में बेहतरीन दांव-पेच दिखाते हुए पांच स्वर्ण पदक जीते। इनमें अंडर-14 आयु वर्ग के 18 किग्रा से कम भार वर्ग में आध्या कुशवाहा, 20 किग्रा भार वर्ग में अंशिका यादव, 16 किग्रा भार वर्ग में अद्रिका सिंह, 18 किग्रा भार वर्ग में सोम और 25 किग्रा भार वर्ग में नमन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल किए। स्वर्ण पदकों के अलावा डीपीएस के अन्य खिलाड़ियों ने भी मैट पर दम दिखाते हुए 3 रजत और 4 कांस्य पदक अपने नाम किए। रजत पदक जीतने वालों में आस्तिक सिंह, सिद्धि दुबे और मोनिका यादव शामिल रहे, जबकि आदित्य, इशित कुमार, इतांशा सिंह और दक्षिता ने बेहतरीन मुकाबला करते हुए कांस्य पदक अपनी झोली में डाले। खिलाड़ियों की इस अप्रत्याशित सफलता पर डीपीएस परिवार में जश्न और उत्साह का माहौल है। विद्यालय की प्रिंसिपल भावना सिंह, चेयरमैन डॉ. विवेक यादव और वाइस चेयरमैन डॉ. प्रीति यादव ने सभी विजेता खिलाड़ियों, उनके अभिभावकों और कोच आराधना तिवारी को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए बधाई दी है। प्रबंधन ने विश्वास जताया कि ये खिलाड़ी आगामी राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन कर जनपद का नाम रोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed