फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dowry only after nine months of marriage

शादी के नौ माह बाद ही दहेज हत्या

Mon, 29 Jan 2018 11:40 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
अमर उजाला ब्यूरो इटावा Updated Mon, 29 Jan 2018 11:40 PM IST
विज्ञापन
Dowry only after nine months of marriage
विवाहिता रानी का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

जसवंतनगर थाना क्षेत्र के ग्राम बिहारीपुरा में शादी के नौ माह बाद झुलसने से विवाहिता की मौत हो गई। पिता ने मृतका के पति, ससुर व देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कराई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


मध्य प्रदेश के भिंड जिले के मलपुरा गांव निवासी कमल सिंह की बेटी रानी देवी (24) की शादी 24 अप्रैल 2017 को जसवंतनगर थाना क्षेत्र के बिहारीपुरा निवासी रामदुलार के बेटे जितेंद्र के साथ हुई थी। सोमवार सुबह करीब नौ बजे ससुराल वालों और विवाहिता के बीच विवाद हुआ। कुछ देर बाद कमरे से धुआं उठता दिखा। गांव के लोग जुट गए। दरवाजा तोड़ा गया तो विवाहिता का झुलसा शव मिला। उसके ऊपर मिट्टी का तेल गिरा था। ससुरालियों का कहना है कि विवाहिता ने खुद आग लगाई। ससुरालियों की सूचना पर विवाहिता के पिता व अन्य परिजन मौके पर पहुंचे। धरवार चौकी प्रभारी रामबाबू भी घटनास्थल पर पहुंचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन


विवाहिता के पिता कमल सिंह ने आरोप लगाया कि शादी के बाद से ही ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग करते थे। इस बात को लेकर कई बार विवाद हुआ था। उन्होंने समझाया बुझाया था।  दहेज की मांग पूरी नहीं करने पर ससुरालियों ने मिट्टी का तेल डालकर रानी को जला दिया। पुलिस ने मृतका के पति जितेंद्र कुमार, ससुर रामदुलारे व देवर के खिलाफ दहेज हत्या की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। थानाध्यक्ष जितेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। शीघ्र ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी। मृतका के कोई भी संतान नहीं थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed