फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dowry case filed

Etawah News: न्यायालय के आदेश पर दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज

Tue, 04 Apr 2023 01:03 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 04 Apr 2023 01:03 AM IST
विज्ञापन
dowry case filed
बकेवर। क्षेत्र के ग्राम गुलाबपुरा में तीन लाख रुपये की मांग पूरी न होने पर ससुरालियों ने विवाहिता को पीटकर घायल कर दिया। पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पति सहित पांच लोगों के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन

गुलाबपुरा निवासी सोनाली उर्फ सोनालिका (27) ने बताया कि उसकी शादी 10 मार्च 2016 को बकेवर थानाक्षेत्र के गांव गुलाबपुरा के रहने वाले श्रीकृष्ण यादव के साथ हुई थी। शादी के दो माह बाद ससुराली दहेज में तीन लाख रुपये की मांग करने लगे। मांग पूरी न होने पर शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया। उसे कमरे में बंद कर देते थे। प्रताड़ना के कारण उसे लकवा हो गया। ससुरालीजनों ने इलाज नहीं कराया। पिता को जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन

पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर पति कृष्णा यादव, ससुर रामचंद्र, जेठ हरीश, सास सुशीला, चचिया ससुर आनंद पाल निवासीगण ग्राम गुलाबपुरा थाना बकेवर के विरुद्ध दहेज उत्पीड़न के आरोप में मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed