{"_id":"65317a54d386d792b50dee04","slug":"dont-let-tractor-and-pickup-rides-take-away-the-joy-of-festivals-etawha-news-c-216-1-etw1002-4212-2023-10-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: त्योहारों की खुशियां न छीन ले ट्रैक्टर और पिकअप की सवारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: त्योहारों की खुशियां न छीन ले ट्रैक्टर और पिकअप की सवारी
Fri, 20 Oct 2023 12:19 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Fri, 20 Oct 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
इटावा। नवरात्रों में मंदिर जाने के लिए बड़ी संख्या में लोग ट्रैक्टर-ट्रालियों, पिकअप, डीसीएम समेत अन्य माल वाहक वाहनों का उपयोग कर अपनी जान खतरे में डाल रहे हैं। त्योहार की खुशियों में लोग जहां लोग लापरवाह हो रहे हैं, वही जिम्मेदार भी बेपरवाह नजर आ रहे हैं।
माल वाहक वाहनों में लोगों को लेकर चलने पर सख्ती से रोक लगाई गई है। समय-समय पर इसके लिए अभियान पर चलाए जाते हैं, लेकिन त्योहारी सीजन में लोग नियम कानून भूल कर ट्रैक्टर ट्रालियों, पिकअप, लोडर आदि से मंदिरों और देवी पंडालों में शामिल होने जा रहे हैं। शहरों में तो यह स्थिति कम नजर आती है, लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में बने लखना के कालका देवी मंदिर, चकरनगर क्षेत्र के मंदिर, बलरई के ब्रह्माणी देवी मंदिर तक लोग इसी तरह जान जोखिम में डालकर जा रहे हैं।
कई बार हो चुके बड़े हादसों के बावजूद न तो लोग चेत रहे हैं और न ही अधिकारी सख्ती बरत रहे हैं। ऐसे में कभी भी त्योहार की खुशियां कभी भी हादसा होने पर गमों में बदल सकती हैं। एआरटीओ ब्रजेश यादव ने बताया कि परिवहन विभाग और पुलिस की ओर से लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। किसी भी हाल में माल ढोन वाले वाहनों में लोगों को ले जाने नहीं दिया जाएगा। इसके लिए लोगों को भी जागरूक होने की जरूरत है। मेरी सभी से अपील है कि वह ऐसा न करें। यह उनके लिए और उनके परिवार के लिए अच्छा नहीं है।
विज्ञापन
केस 1 -बढ़पुरा क्षेत्र में पलटी थी डीसीएम, गई थी 12 की जान
10 अप्रैल 2021 को बढ़पुरा क्षेत्र में चकरनगर रोड पर श्रद्धालुओं से भरी डीसीएम अनियंत्रित होकर खाई में पलट गई थी। हादसे में 12 लोगों की जान गई थी, जबकि करीब 52 लोग घायल हुए थे। आगरा के पिनहाट गांव के लोग लखना मंदिर में बच्चे का मुंडन कराने के लिए डीसीएम से सवार होकर जा रहे थे।
केस 2 -एक्सप्रेसवे पर पलटी थी पिकअप, एक की हुई थी मौत
17 जून 2023 को बुंदेलखंड एक्सप्रेस वे पर वृंदावन से गाजीपुर जा रहे रामलीला मंडली के लोग हादसे का शिकार हो गए थे। भरथना कोतवाली क्षेत्र के नगला सती गांव के पास अनियंत्रित होकर पिकअप पलट गया था। हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी, जबकि करीब नौ लोग घायल हुए थे।
केस 3 -पिकअप पलटने से एक की मौत व 15 हुए थे घायल
17 अगस्त 2023 को औरैया से मथुरा-वृंदावन जा रहे श्रद्धालुओं से भरी पिकअप भी आगरा-कानपुर नेशनल हाईवे पर पलट गई थी। हादसे में चालक की जान चली गई थी, जबकि लगभग 15 लोग घायल हो गए थे। सभी को सैफई मेडिकल कॉलेज में उपचार दिलाया गया था।