फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dogs killed three goats, 10 injured.

Etawah News: कुत्तों ने तीन बकरियों को मार डाला, 10 घायल

Sun, 30 Aug 2026 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Aug 2026 12:06 AM IST
विज्ञापन
Dogs killed three goats, 10 injured.
फोटो 34: चकरनगर थाना पर शिकायत करने पहुंचीं महिलाएं। संवाद
विज्ञापन

फोटो 35: बकरियों के गर्दन पर दांतों के निशान दिखातीं महिलाएं। संवाद
मुस्लिम बस्ती में पशुपालक परेशान, रात में जागकर निगरानी कर रहे
संवाद न्यूज एजेंसी
चकरनगर। वन रेंज वाली गली स्थित मुस्लिम बस्ती में आवारा कुत्तों का आतंक बढ़ गया है। पिछले दो दिनों में कुत्तों के झुंड ने पालतू बकरियों पर हमला किया है। इस हमले में तीन बकरियों की मौत हो गई और 10 से अधिक घायल हुई हैं।

पशुपालकों को करीब 30 हजार रुपये का नुकसान हुआ है। लगातार हो रहे हमलों से पशुपालक अपनी बकरियों को लेकर चिंतित हैं। वे रात में जागकर उनकी निगरानी करने को मजबूर हैं। शनिवार शाम अनवर अली की दो बकरियों पर हमला हुआ, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इन्साफ अली की भी एक बकरी को कुत्तों ने मार डाला। ग्रामीणों का कहना है कि तीन आवारा कुत्ते झुंड बनाकर हमला कर रहे हैं। अब उन्हें अपने छोटे बच्चों की सुरक्षा की भी चिंता सता रही है।
विज्ञापन



प्रशासन से मदद की गुहार पीड़ित पशुपालकों ने थाने में घटना की शिकायत दर्ज कराई है। ग्रामीणों ने प्रशासन से आवारा कुत्तों को पकड़वाने और समस्या का समाधान करने की मांग की है। एसडीएम चकरनगर रोहित कुमार मौर्य ने कहा कि उन्हें बकरियों के मरने की सूचना नहीं है। उन्होंने जांच करवाने और कुत्तों को पकड़वाने की व्यवस्था करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed