फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   docter

चिकित्सकों के न आने से मरीज परेशान

Fri, 03 Sep 2021 11:24 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 03 Sep 2021 11:24 PM IST
विज्ञापन
docter
बकेवर। इन दिनों वायरल, खांसी, जुकाम की वजह से मरीजों की संख्या बढ़ती जा रही है। ऐसी स्थिति में भी 50 शय्या अस्पताल में दो दिन से चिकित्सक नहीं आ रहे हैं। जबकि रोज आने वाले मरीजों की संख्या एक सैकड़ा से अधिक हो गई है। लखना स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर भी सत्तर से एक सैकड़ा के करीब मरीज हर दिन आ रहे हैं।
विज्ञापन

अस्पताल में तैनात स्थायी डा. संजय आनंद व दंत चिकित्सक डा. शाहना ही मरीजों को देख रहे हैं। डा. संजय आनंद ने बताया मरीज हर दिन बढ़ रहे हैं। करीब तीन दिन से अस्पताल आने वाले मरीजों में आधे मरीज वायरल के आ रहे हैं। लखना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ.विनोद कुमार झा ने बताया इन दिनों सबसे ज्यादा वायरल मरीज ही आ रहे हैं। (संवाद )
विज्ञापन

बकेवर। लखना में प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर स्थित आयुष्मान केंद्र पर तैनात सीएचओ (कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर) पूनम पाल की लखना प्राथमिक केंद्र पर वैक्सीनेशन कार्य में ड्यूटी लगी है। लखना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डा. विनोद झा ने बताया कि लखना केंद्र पर रोजाना बड़ी संख्या में लोगों को वैक्सीन लगाई जा रही है। इस कारण आयुष्मान केंद्र बंद है। एक ही परिसर में होने से मरीजों को परेशान नहीं होना पड़ता है। लखना प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मरीजों को दवा भी दी जाती है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed