फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   docter,etawah,etawah news

उपस्थिति लगने पर सीएमएस से भिड़ा डॉक्टर

Wed, 29 Apr 2020 11:09 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 29 Apr 2020 11:09 PM IST
विज्ञापन
docter,etawah,etawah news
इटावा। उपस्थिति रजिस्टर में ड्यूटी कालम में ब्योरा दर्ज न देख सीएमएस ने डॉक्टर की अनुपस्थिति दर्ज कर दी। इस पर डॉक्टर सीएमएस से भिड़ गया। अन्य डॉक्टरों ने समझाकर शांत कराया। सीएमएस ने उच्चाधिकारियों को जांच के लिए लिखने की बात कही है।
विज्ञापन

जिला महिला अस्पताल में तैनात डॉ. उमेश कुमार की बुधवार को सुबह 9 बजे से शाम छह बजे तक पोस्टमार्टम गृह में ड्यूटी थी। डॉ. उमेश पोस्मार्टम गृह में मौजूद थे।
विज्ञापन

करीब 11 बजे सीएमएस डॉ. अशोक कुमार ने उपस्थिति रजिस्टर मंगाया। उस पर डॉ. उमेश की हस्ताक्षर नहीं थे। इस पर सीएमएस ने उन्हें अनुपस्थिति दर्ज कर दिया। दोपहर करीब एक बजे डॉ. उमेश अस्पताल गए, वहां साथी डॉक्टरों ने उन्हें अनुपस्थिति दर्ज होने की जानकारी दी। इस पर वे सीएमएस कक्ष में गए और अनुपस्थिति दर्ज करने पर आपत्ति दर्ज कराई। इस पर दोनों में कहासुनी होने लगी। तेज आवाज में बहस होने पर अस्पताल का स्टाफ पहुंच गया। सीएमएस डॉ.अशोक कुमार ने बताया कि हस्ताक्षर पंजिका में एक कालम होता है, इसमें दूसरी जगह ड्यूटी होने पर ब्योरा लिखना होता है, लेकिन डॉ. उमेश के न हस्ताक्षर थे और न ही पोस्टमार्टम ड्यूटी का ब्योरा ही दर्ज था। रात 11 बजे रजिस्टर देखने पर अनुपस्थिति लगा दी। डॉक्टर ने अभद्रता की है। इस मामले में उच्चाधिकारियों को पत्र लिखकर जांच की मांग करेंगे। डॉ. उमेश ने कहा कि पोस्टमार्टम ड्यूटी का ब्योरा रजिस्टर में दर्ज करना भूल गए थे। अस्पताल में कुछ सामान रखने आए थे, यहां अनुपस्थिति का पता चला। इसकी आपत्ति दर्ज कराई तो सीएमएस विवाद करने लगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed