फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Do not be disappointed with the results: Rajpal

चुनाव नतीजों से निराश न हों: राजपाल

Thu, 13 Apr 2017 11:45 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा
अमर उजाला ब्यूरो/इटावा Updated Thu, 13 Apr 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
Do not be disappointed with the results: Rajpal
जिला कार्यसमिति की बैठक में मौजूद वरिष्ठ सपा नेता राजपाल सिंह यादव आदि अन्य पदाधिकारी। - फोटो : अमर उजाला

इटावा। समाजवादी पार्टी के शीर्ष स्तर की रार का असर फिलहाल कायम है। बृहस्पतिवार को जिला पंचायत सभागार में जिला कार्यसमिति की मासिक बैठक हुई जिसमें मुलायम के लोग नदारद रहे। बैठक में 15 अप्रैल से शुरू हो रहे पार्टी के सदस्यता अभियान पर चर्चा हुई। साथ ही पार्टीजनों को चुनावी हार से उबारने का भी प्रयास हुआ।

विज्ञापन

सपा के वरिष्ठ नेता राजपाल सिंह यादव ने कहा कि पार्टी के लोग हतोत्साहित न हों। सरकारें आती जाती रहती हैं। विपरीत माहौल होने पर भी प्रत्याशियों को रिकार्ड वोट हासिल हुए। अलबत्ता धुव्रीकरण होने से जिले की दो सीटें नहीं जीत सके लेकिन प्रदर्शन अच्छा रहा है। इसके लिए कार्यकर्ता बधाई के हकदार हैं।
विज्ञापन


बैठक में विधान परिषद सदस्य राकेश यादव ने भी हौसलाअफजाई की और कहा कि समाजवादियों का इतिहास रहा है कि वह कभी डिगे नहीं हैं। सदैव अन्याय के खिलाफ संघर्ष किया है। पूर्व सांसद प्रेम दास कठेरिया ने विपरीत परिस्थितियों का जिक्र करते हुए कहा कि जब अपनी सरकार होती है तो भीड़ जुट जाती है लेकिन जब नहीं होती तो गिने चुने लोग ही रह जाते हैं। इसी को परखना है और नए सिरे से पार्टी को खड़ा करना है। उन्होंने कहा कि समाजवादी पेंशन बंद होने से लोगों में नाराजगी होगी। हमें पब्लिक के साथ खड़ा होना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष गोपाल यादव ने कहा कि पार्टी संविधान के अनुसार सक्रिय सदस्य ही न सिर्फ संगठन में पदाधिकारी बन सकेंगे बल्कि पार्टी के सिंबल पर नगर निकाय का चुनाव लड़ सकेंगे। उन्होंने कहा कि 15 अप्रैल को जिला पंचायत सभागार से सदस्यता अभियान शुरू होगा जिसमें बूथ स्तर के कार्यकर्ता शामिल होंगे। उन्होंने कहा कि सभी पदाधिकारी बूथ स्तर पर जाकर ज्यादा से ज्यादा सक्रिय सदस्य बनाएं। उन्होंने बताया कि सदस्यता अभियान को सुचारु रूप से संचालित करने के लिए एमएलसी राकेश यादव की अध्यक्षता में 11 सदस्यीय टीम बनाई गई है। इस दौरान जिला महासचिव चंदन सिंह बघेल, विमल भदौरिया, कुलदीप गुप्ता संटू, रतन चौधरी, हेमरुद्ध सेंगर, कमलेश कठेरिया, हरीओम यादव, मुबारक अंजुम, फुरकान अहमद, चंदगीराम यादव, पप्पन सिंधी, जय सिंह चौहान, धीरेंद्र यादव, संतोष शाक्य, रामनरेश यादव, जहीर अहमद, ललित दुबे, राहुल गुप्ता आदि मौजूद रहे। संचालन राकेश यादव ने किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed