{"_id":"6161d6978ebc3e05ea604003","slug":"dm-ssp-heard-complaints-settled-three-etawah-news-knp6573417145","type":"story","status":"publish","title_hn":"डीएम, एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, तीन का निपटीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डीएम, एसएसपी ने सुनीं शिकायतें, तीन का निपटीं
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। थाना बढ़पुरा में शनिवार को आयोजित समाधान दिवस के मौके पर डीएम श्रुति सिंह व एसएसपी डॉ. बृजेश कुमार सिंह ने उदी पुलिस चौकी का निरीक्षण किया। वहां जन सुनवाई के दौरान जमीन के विवाद से जुड़ी पांच शिकायतें आईं।
इनका मौके पर निस्तारण कराया गया। इसके अलावा अन्य लंबित शिकायतों को निस्तारित करने के आदेश संबंधित विभागों के अफसरों को दिए गए। अफसरों ने थाना प्रभारी को परिसर में साफ-सफाई व कोविड -19 की गाइडलाइन का पालन कराने के निर्देश दिए।
इस दौरान थाना प्रभारी नवरत्न गौतम, उदी पुलिस चौकी प्रभारी सौरभ राणा समेत तमाम पुलिस व प्रशासनिक कर्मी मौजूद रहे। बकेवर थाने में पर समाधान दिवस में एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह व एसडीएम भरथना एनराम ने शिकायतें सुनीं।
विज्ञापन
इस दौरान दस शिकायती प्रार्थना पत्र आए। तीन का मौके पर ही निस्तारण किया गया। बकेवर क्षेत्र के शाला गांव निवासी सुरेंद्र चतुर्वेदी ने जमीन पर कब्जा करनेे, लखना के दीक्षितान मुहाल के अशोक तिवारी की गाली-गलौज व मारपीट करने की शिकायत शामिल रही।
इस मौके पर सीओ चकरनगर राकेश वशिष्ठ, थाना प्रभारी विद्या सागर सिंह, नायब तहसीलदार विशाल यादव ,कानूनगो लाखन सिंह व लेखपाल मौजूद रहे। भरथना में समाधान दिवस में पांच लोगों ने शिकायतें की।
इनमें दो लोगों की शिकायतों का मौके पर निस्तारण किया गया। भरथना थाने में तहसीलदार हरिश्चंद्र व थाना प्रभारी कृष्ण कुमार पटेल ने शिकायतें सुनीं। इस दौरान वरिष्ठ उपनिरीक्षक दीपक कुमार व राजस्व विभाग की टीम मौजूद रही।