फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dm orderd inquiry in land fraud

सरसईनावर वेटलैंड पर फर्जी पट्टों की जांच के आदेश

Sun, 17 Oct 2021 12:09 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 17 Oct 2021 12:09 AM IST
विज्ञापन
dm orderd inquiry in land fraud
ऊसराहार। ताखा तहसील सभागार में आयोजित तहसील समाधान दिवस में जिलाधिकारी श्रुति सिंह के समक्ष 30 शिकायतें आईं। सरसईनावर के तिलक सिंह शाक्य ने सरसईनावर के वेटलेंड से जुड़ी जमीन पर फर्जी लोगों ने कब्जा कर रखा है। इनके पास कोई पत्रावली मौजूद नहीं है। जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने जांच के आदेश दिए हैं।
विज्ञापन

कठौतिया निवासी अशोक कुमार शाक्य ने कुदरैल ग्राम प्रधान जिलेदार सिंह के विरुद्ध 13 बिंदुओं पर शिकायत कर मुकदमा दर्ज कराने की मांग की । सरावा ग्राम पंचायत की प्रधान सबीना बेगम ने ग्राम पंचायत अधिकारी पर सहयोग नहीं करने का आरोप लगाते हुए ग्राम पंचायत अधिकारी को बदलने की मांग की है। टांडेहार गांव में जमीन की नाप की शिकायत का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन

संपूर्ण समाधान दिवस में पुलिस विभाग की छह, राजस्व विभाग की 14, विद्युत विभाग की दो चकबंदी की तीन, विकास कार्य से संबंधित विभागों की पांच शिकायतें प्राप्त हुईं। जिनमें एक का निस्तारण मौके पर कर दिया गया। तहसील दिवस में एसएसपी डॉ बृजेश कुमार सिंह,सीएमओ डॉ भगवान सिंह सहित सभी विभागों के अधिकारी मौजूद रहे। भरथना समाधान दिवस में 14 फरियादियों ने प्रार्थना पत्र देकर कार्रवाई की गुहार लगाई, तीन शिकायतों का निस्तारण किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

भरथना में एडीएम जय प्रकाश की अध्यक्षता में शिकायतें सुनी गईं। दिवरासई गांव के नंदकिशोर,धर्मवीर ने मजदूरी का भुगतान किए जाने, सीहपुर की मधु देवी ने आजीविका मिशन के तहत गांव में कार्यरत समूह में चयन कराने सहित कुल 14 फरियादियों ने अपनी अपनी समस्याओं को लेकर प्रार्थना पत्र दिए। तीन का निस्तारण किया गया।

समाधान दिवस में एसपी ग्रामीण ओमवीर सिंह,उपजिलाधिकारी विजय शंकर तिवारी,तहसीलदार हरिश्चंद्र सहित कई विभागों के अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे। इसी प्रकार इटावा सदर में एसडीएम एन राम, चकरनगर में सत्यप्रकाश मिश्रा, जसवंतनगर और सैफई में जनता की शिकायतें सुनी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed