{"_id":"591f363a4f1c1bd529f24e89","slug":"dm-dont-take-memo-jwelllers-protest","type":"story","status":"publish","title_hn":"सराफा व्यापारियों ने की नारेबाजी, डीएम ने नहीं लिया ज्ञापन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सराफा व्यापारियों ने की नारेबाजी, डीएम ने नहीं लिया ज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 19 May 2017 11:45 PM IST
विज्ञापन
लखना में बंद सराफा की दुकानें।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मथुरा में सराफों के साथ हुई डकैती और हत्याकांड के विरोध में शुक्रवार को सराफा व्यापारियों ने बाजार बंद कर कचहरी में धरना प्रदर्शन किया। दर्जनों सराफा व्यवसायी डीएम को ज्ञापन देने गए। जब गेट पर उन्हें सिर्फ दो लोगों को ही अंदर जाने की अनुमति दी गई तो वे नाराज हो गए। बिना ज्ञापन दिए ही डीएम कार्यालय से नारेबाजी कर वापस हो गए। उन्होंने प्रशासन के विरोध में नारे लगाए। सिटी मजिस्ट्रेेट ने ज्ञापन लेकर उनका धरना समाप्त कराया।
विज्ञापन
मथुरा में सराफ की दुकान से हुई डकैती और हत्या के विरोध में जिले के सराफा व्यवसायी कचहरी पहुंचे और धरना प्रदर्शन कर जल्द घटना के खुलासे की मांग की। डीएम कार्यालय के गेट पर भीड़ देखकर सुरक्षा कर्मियों ने लोगों को गेट पर ही रोक दिया तो सराफ भड़क गए। कार्यालय पर मौजूद एसडीएम राजमणि मिश्रा ने उन्हें ज्ञापन देने को बुलाया लेकिन वह नहीं माने। कलक्ट्रेट में जलूस निकालकर डीएम व पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस बीच डीएम सेल्वा कुमारी जे विकास भवन बैठक में चली गईं। एक घंटे तक कचहरी में हंगामे जैसी स्थिति रही। मौके पर पहुंचे सीओ सिटी राघवेंद्र सिंह राठौर व सिटी मजिस्ट्रेट जगतपाल सिंह ने सराफा व्यापारियों से ज्ञापन लिया। प्रदर्शन करने वालों में सराफा एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष श्याम सिंह वर्मा, महामंत्री ओमकार मथुरिया, संतोष सोनी, निशांत वर्मा, सागर वर्मा, मनोज सोनी, अमित सोनी, परामनंद सोनी, राजेश सोनी, राजू टंच, नवीन अग्रवाल, तरुण जैन, तरुण वर्मा, दीवान चंद्र सोनी, गोपाल सोनी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
वहीं जसवंतनगर प्रतिनिधि के अनुसार सराफा प्रतिष्ठान बंद रहे। व्यवसाइयों ने एसडीएम जसवंतनगर हंसराज यादव को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने आत्मरक्षा के लिए शस्त्र लाइसेंस देने, बस स्टैंड चौराहे से नदी के पुल तक एवं पड़ाव मंडी में सार्वजनिक पोल पर सीसीटीवी कैमरे लगाने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में जितेंद्र वर्मा, अर्जुन गोपाल वर्मा, उमेश दुबे, नरेंद्र वर्मा, अनिल गुप्ता, राम नाथ वर्मा, सुजीत वर्मा, रामसरन वर्मा, अंकित पाल, सचिन वर्मा, पवन वर्मा, गौरव वर्मा, विश्वकांत आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
दुकानों के बाहर बैठे, आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग
बकेवर। लखना नगर में भी सराफा बाजार बंद रहा। व्यापारियों ने दुकानों के बाहर बैठकर मथुरा हत्याकांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। सराफा व्यापारी संगठन के अध्यक्ष अमित सोनी, संदीप, मनीष माहेश्वरी, अरविंद पोरवाल, रामप्रकाश, संतोष, दिनेश, अंशू, शिवम सोनी, अमरनाथ, पीतांबरनाथ आदि के नेतृत्व में व्यवसायी बकेवर थानाध्यक्ष जेपी पाल से मिले। व्यापारियों की सुरक्षा के लिए ज्ञापन सौंपा। इस मौके पर सुरेश सोनी,धर्मेंद्र, रामजी, विनोद कुमार,राजीव सिंह कुशवाह आदि मौजूद रहे। इसी प्रकार बकेवर में समिति के अध्यक्ष अतुल सोनी के नेतृत्व में सर्राफा बाजार बंद रहा।