फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   DM-ASP saw barracks one and five

Etawah News: डीएम-एएसपी ने बैरक एक और पांच देखी

Tue, 30 May 2023 11:55 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Tue, 30 May 2023 11:55 PM IST
विज्ञापन
DM-ASP saw barracks one and five
इटावा। डीएम और एएसपी ने मंगलवार को जेल की बैरक एक और पांच का निरीक्षण किया। इसमें सारी व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। बैरक में कोई भी आपत्तिजनक चीज न मिलने पर अधिकारी लौट गए।
विज्ञापन

डीएम अवनीश कुमार राय, एडीएम जयप्रकाश, एएसपी सत्यपाल सिंह, सीओ सिटी अमित कुमार, पुलिस व पीएसी के साथ दोपहर 12 बजे अचानक जेल का औचक निरीक्षण करने के लिए पहुंच गए। अधिकारियों ने जेल की एक व पांच नंबर बैरक को खुलवा कर उसकी तलाशी ली, लेकिन कोई आपत्तिजनक चीज बरामद नहीं हुई। पाकशाला का भी निरीक्षण किया। अधिकारियों को जेल की व्यवस्थाएं दुरुस्त मिलीं। डीएम ने वरिष्ठ जेल अधीक्षक डॉ. रामधनी से जेल में निरुद्ध बंदियों की संख्या के संबंध में भी जानकारी कीं। डॉ. रामधनी ने बताया कि मंगलवार को 1,775 बंदी निरुद्ध थे। इनमें 83 महिलाएं भी शामिल हैं। उन्होंने कौशल विकास के तहत चलाए जा रहे प्रशिक्षण की भी डीएम को जानकारी दी। अधिकारियों ने रुटीन का निरीक्षण होने की बात कही।
विज्ञापन


मुलाकातियों को पिलाया शरबत
इटावा। दशहरा के अवसर पर जिला कारागार मेें बंद बंदियों से मुलाकात करने के लिए आए उनके परिजनों व रिश्तेदारों को अधीक्षक डॉ. राम धनी ने अपने स्टाफ के साथ मिलकर उन्हें गर्मी में शरबत पिलाया। जेल अधीक्षक ने बताया दशहरा के अवसर पर मुलाकातियों को गर्मी से निजात दिलाने के लिए शरबत का वितरण किया गया। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed