{"_id":"61799c55ce420d3e6f7ec1bb","slug":"diwali-mela-etawah-news-knp660797056","type":"story","status":"publish","title_hn":"आज से तीन जगह शुरू होंगे दिवाली मेला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आज से तीन जगह शुरू होंगे दिवाली मेला
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। जिले की तीन नगर पालिका परिषदों में दिवाली मेला का आयोजन किया जाएगा। एक सप्ताह तक चलने वाले मेले में जहां एक जिला उत्पाद में वस्त्र व्यवसायी अपना हुनर दिखाएंगे। वहीं कुम्हारी कला और स्वयं सहायता समूहों के माध्यम से तैयार दिया-बाती, मोमबत्ती, रंग-बिरंगी झालरें, मिट्टी के गणेश-लक्ष्मी की मूर्तियां सजेंगी। मिथलेश लखनवी की देशभक्ति पर आधारित रंगारंग प्रस्तुति तथा गीतांजलि शर्मा का मयूर नृत्य मेलों में आयोजित होंगे। यह मेले नुमाइश मैदान इटावा, पशु चिकित्सालय के सामने भरथना व रामलीला ग्राउंड जसवंतनगर में लगेंगे। मेलों का शुभारंभ 28 अक्तूबर को शाम पांच बजे होगा।
जिलाधिकारी श्रुति सिंह ने बताया कि मेलों में आंगनबाड़ी से संबंधित उत्पादों की बिक्री होगी। विभिन्न सरकारी विभागों के स्टाल लगाए जाएंगे। परियोजना अधिकारी डूडा मेले में प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना में पंजीकरण और श्रम विभाग श्रमिकों के पंजीकरण के लिए काउंटर लगवाएंगे। इटावा में 110, भरथना में 105, जसवंतनगर में 105 वैंडरों के स्टाल लगेंगे। कुल मिलाकर सभी की संख्या 346 होगी।
उन्होंनेे कहा कि मेला लगाने का उद्देश्य है कि स्ट्रीट वेंडरों और दुकानदारों की आर्थिक स्थिति सुधर सके। साथ पथ विक्रेताओं को अपनी सामग्री विक्रय कर अपनी आय को बढ़ाने के लिए एक निश्चित प्लेटफार्म उपलब्ध हो। इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी जय प्रकाश, ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी उपस्थित रहे। बुुधवार को डीएम, एडीएम, पूर्व चेयरमैन फुरकान अहमद ने मेला स्थल पर की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया।