{"_id":"4a4884d22426e8d34428ef297160ed56","slug":"divine-congs-devoted-dance-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी भजनों पर थिरके भक्त ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी भजनों पर थिरके भक्त
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Thu, 05 Nov 2015 12:13 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इकदिल के ग्राम भवानीपुर में आयोजित मां भगवती के जागरण में देर रात तक
विज्ञापन
श्रद्धालु देवी भजनों पर झूमते रहे। मुख्य अतिथि सपा नेता विमल भदौरिया ने
फीता काटकर व मां दुर्गा की पूजा अर्चना करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
इस मौके पर मुख्य अतिथि ने कहा कि सामाजिक धार्मिक कार्यक्रमों के आयोजनों से समाज को एक नई दिशा मिलती है। जेएमवी ग्रुप शिकोहाबाद के कलाकारों ने जगराता कर भक्तों को मां के गीतों से मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में इसके साथ ही मां दुर्गा, मां काली, भगवान श्रीकृष्ण व राधा की भव्य झांकियों के दर्शन कराए गए। इस अवसर पर अध्यक्ष डा. सुशील सम्राट, देवेंद्र तिवारी, विनोद कुमार, राजकुमार, चिंटू भदौरिया आदि उपस्थित रहे।