{"_id":"6abac304c8c1319de80408e5","slug":"districts-bedsheets-garnered-praise-at-the-greater-noida-trade-show-etawah-news-c-216-1-etw1004-150505-2026-09-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: ग्रेटर नोएडा ट्रेड शो में जिले की बेडशीट ने बटोरी सराहना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: ग्रेटर नोएडा ट्रेड शो में जिले की बेडशीट ने बटोरी सराहना
Tue, 29 Sep 2026 01:11 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Tue, 29 Sep 2026 01:11 AM IST
विज्ञापन
इटावा। जनपद के ओडीओपी (वन डिस्ट्रिक्ट वन प्रोडक्ट) के तहत चयनित टेक्सटाइल उत्पादों को ग्रेटर नोएडा में आयोजित यूपी इंटरनेशनल ट्रेड शो में अच्छा बाजार मिल रहा है। यहां इटावा के उमेश की ओर से हस्तनिर्मित बेडशीट और अन्य टेक्सटाइल उत्पादों का स्टॉल लगाया गया है।
उमेश ने बताया कि ट्रेड शो के पिछले चार दिनों में करीब 90 हजार रुपये की बिक्री हो चुकी है। हस्तनिर्मित बेडशीट को देश-विदेश से आए आगंतुक खासा पसंद कर रहे हैं। विदेशी खरीदार उत्पादों में रुचि दिखाने के साथ खरीदारी कर रहे हैं और भविष्य में आपूर्ति के लिए जानकारी भी ले रहे हैं। कई खरीदारों ने ऑर्डर भी बुक कराए हैं।
उपायुक्त उद्योग आत्मदेव शर्मा ने बताया कि ऐसे आयोजनों से जिले के ओडीओपी टेक्सटाइल उत्पादों को राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय बाजार से जोड़ने में मदद मिल रही है। इससे स्थानीय कारीगरों और उद्यमियों को भी व्यापक बाजार उपलब्ध हो रहा है। (संवाद)