{"_id":"62571f209d6f6f660f2a8302","slug":"district-level-athletics-competition-will-be-organized-on-18-etawah-news-knp691070732","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 18 को","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता 18 को
विज्ञापन
सैफई (इटावा)। जिला एथलेटिक एसोसिएशन की ओर से जिला स्तरीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन 18 अप्रैल को मेजर ध्यान चंद स्पोर्ट्स कॉलेज सैफई के एथलेटिक्स स्टेडियम में करेगा। प्रतियोगिताएं सुबह सात बजे से आयोजित की जाएंगी।
जिला एथलेटिक्स एसोसिएशन के सचिव एस के यादव ने बताया कि यह प्रतियोगिता पुरुष एवं महिला वर्ग में आयोजित की जाएगी। जिले के खिलाड़ी जिनकी आयु 16 वर्ष से अधिक है, वे प्रतिभाग कर सकेंगे।
खिलाड़ी अपना पंजीकरण ऑनलाइन एंट्री के माध्यम से करेंगे। प्रतियोगिता के दिन सुबह अपना प्रतियोगिता शुल्क जमा करने के बाद चेस्ट नंबर प्राप्त कर सकेंगे। बताया कि प्रतियोगिता के दौरान खिलाड़ियों को अपना आधार कार्ड एवं जन्म प्रमाणपत्र लाना अनिवार्य है।
विज्ञापन
बिना ऑनलाइन एंट्री के प्रतियोगिता में शामिल नहीं किया जाएगा। एसोसिएशन अध्यक्ष प्रमोद कुमार एवं कोषाध्यक्ष मयंक यादव ने बताया कि जो खिलाड़ी उत्तर प्रदेश एथलेटिक्स एसोसिएशन के मानकों को पूर्ण करेगा उनका चयन 29 वीं राज्य स्तरीय ओपन एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया जाएगा।
यह प्रतियोगिता 21 से 23 अप्रैल को थ्रोइंग इवेंट कौशांबी रनिंग इवेंट्स गुरु गोविंद सिंह स्पोर्ट्स कॉलेज लखनऊ और जंपिंग, स्टेपल चेज, हर्डल्स इवेंट्स गाजियाबाद में आयोजित होगी।
खिलाड़ी अपने पंजीकरण हेतु संयुक्त सचिव डॉ मो जियाउर्रहमान के मोबाइल नंबर 9452012030 पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।