फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   District Hospital: Instead of protecting from cold, blowers are also throwing cold air

जिला अस्पताल : ठंड से बचाने के बजाय ब्लोअर भी फेंक रहे ठंडी हवा

Wed, 24 Dec 2025 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 24 Dec 2025 12:12 AM IST
विज्ञापन
District Hospital: Instead of protecting from cold, blowers are also throwing cold air
इटावा। अचानक बढ़ी ठंड व शीतलहर की वजह से अस्पताल में भर्ती मरीज के साथ तीमारदार बेहाल है। जिला अस्पताल के वार्डों में ठंड से बचाने को लगाए गए ब्लोअर गर्म हवा की जगह ठंडी हवा फेंक रहे हैं। इससे यहां भर्ती महिला व बच्चे ठंड से ठिठुर रहे हैं। ठंड से बचने के लिए मरीज घरों से दो-तीन कंबल लाकर ओढ़ रहे हैं।
विज्ञापन

डॉ. बीआर आंबेडकर संयुक्त जिला अस्पताल में प्रथम तल पर महिला एवं शिशु वार्ड बना हुआ है। इस समय 28 मरीज भर्ती हैं। इसमें बच्चों की संख्या आठ है। ठंड की शुरुआत होते ही जिला अस्पताल प्रशासन ने सभी वार्डों में हीटर व ब्लोअर चलाने के निर्देश दिए थे। दिसंबर के अंतिम सप्ताह में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। इसमें महिला एवं शिशु वार्ड में लगे ब्लोअर गर्म की जगह ठंडी हवा फेंक रहे हैं।
विज्ञापन

साथ ही मरीजों को दिए गए कंबल इतने हल्के हैं कि उनके सहारे सर्द रातें नहीं काटी जा सकतीं है। ऐसे में बीमार और कमजोर मरीजों की परेशानी बढ़ी हुई है। महिला व शिशु वार्ड में खिड़की व एग्जास्ट की जगग्से सीधी हवा वार्ड में आ रही है। इससे मरीज समेत तीमारदारों को ठंड में ठिठुरना पड़ रहा है। ऐसे मरीजों को घर से कंबल लगाकर ठंड से बचाव करना पड़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन



शहर के नौरंगाबाद चौराहे निवासी माजरा ने बताया कि उसके पुत्र हमजा (3) को दो दिन पहले सर्दी के बाद बुखार आ गया था। हालत में सुधार न होने पर उसे जिला अस्पताल में दिखाया। यहां डॉक्टर ने निमोनिया बताकर उसे भर्ती कर लिया। माजरा ने बताया कि वार्ड में लगा ब्लोअर ठंडी हवा फेंक रहा है। इससे तबीयत सही होने के बजाय बिगड़ सकती है।



अजीतमल के मुरादगंज निवासी मदीना ने बताया कि बेटे जैत मोहम्मद (5) को पेट में तेज दर्द होने पर उसे जिला अस्पताल में दिखाया था। यहां डॉक्टर को दिखाने पर उसे शिशु वार्ड में भर्ती कर लिया गया। बताया कि वार्ड में लगा ब्लोअर बेकार है। अस्पताल से मिला कंबल बहुत हल्का है इसलिए घर से लाए कंबल व जिला अस्पताल से मिले कंबल को ओढ़कर ठंड को भगाया जा रहा है।

महिला व पुरुष अस्पताल के नर्सिंग स्टाफ व सहयोग स्टाफ के हर कक्ष में एक-एक रूम हीटर लगा है। इससे डॉक्टरों व कर्मियों को ठंड का अहसास भी नहीं होता है। वहीं, एक वार्ड में छह मरीजों के साथ ही छह तीमारदार रहते हैं। उस पर एक ब्लोअर लगा होता है जो गर्म की जगह ठंडी हवा देता है। ऐसे में मरीजों को ठंड में परेशान होना पड़ता है।


जिला अस्पताल के सभी वार्ड में हीटर व ब्लोअर लगा दिए गए हैं। अगर किसी वार्ड में ब्लोअर या हीटर खराब है तो मरीज या तीमारदार इसकी शिकायत कर सकते हैं। इसको सही करवाया बदलकर दूसरा हीटर लगवा दिया जाएगा। कड़ाके की ठंड में मरीज की सुविधा की हर स्तर पर ध्यान रखा जाएगा। महिला व शिशु वार्ड में लगे ब्लोअर को सही करवाया जाएगा।
-डॉ. पारितोष शुक्ला, सीएमएस पुरुष जिला अस्पताल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed