{"_id":"5ed294a88ebc3e85b54f838e","slug":"district-hospital-doctor-s-father-corona-infected-etawha-news-knp5628778155","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिला अस्पताल के डॉक्टर के पिता कोरोना संक्रमित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिला अस्पताल के डॉक्टर के पिता कोरोना संक्रमित
विज्ञापन
फोटो संख्या 16 आवास विकास कालौनी एसडीएम व ईओ डा0 व अन्य
- फोटो : ETAWHA
जिला अस्पताल के आईसोलेशन वार्ड में तैनात डॉक्टर के पिता कोरोना संक्रमित पाए गए हैं। जांच रिपोर्ट आने के बाद उन्हें सैफई कोरोना अस्पताल में भर्ती कराकर परिवार के पांच अन्य सदस्यों के सैंपल लिए गए हैं।
सभी को घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है। डॉक्टर के आवास के आसपास की सभी गलियों की सीज कर सैनिटाइज का छिड़काव भी कराया गया।
शहर के मोहल्ला आवास विकास कॉलोनी निवासी डाक्टर जिला पुरुष अस्पताल और उनकी पत्नी जिला महिला अस्पताल में तैनात हैं। डॉक्टर की ड्यूटी पहली मई को जिला पुरुष अस्पताल में बनाए गए आईसोलेशन वार्ड में लगाई गई थी।
15 मई तक उन्होंने ड्यूटी की, इसके बाद बिना सैंपल लिए उन्हें घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया। डॉक्टर के परिवार में पत्नी, दो बच्चे और माता-पिता हैं। 73 वर्षीय पिता 27 मई को चकरनगर क्षेत्र के मानपुर गांव गए थे।
विज्ञापन
तेज धूप में लौटने के कारण शाम को बुखार का एहसास हुआ। इसके बाद उन्होंने जिला अस्पताल में कोरोना जांच सैंपल दिया।
शनिवार को रिपोर्ट पॉजिटिव आई। इसके बाद एसडीएम सदर सिद्धार्थ, ईओ नगर पालिका अनिल कुमार व डॉक्टरों के साथ मोहल्ले में पहुंचे।
डा. वीरेंद्र सिंह ने बताया कि मरीज को एंबुलेंस से सैफई चिकित्सा विवि के कोरोना अस्पताल भेजा गया। डॉक्टर, उनकी पत्नी, दोनों बच्चों और मां का सैंपल जांच के लिए भेजा गया है। सभी लोगों को घर में ही क्वारंटीन कर दिया गया है।
एसडीएम ने बताया कि मरीज के घर और आसपास सैनिटाइजर का छिड़काव कराया गया है। घर के करीब से गुजरने वाली सभी गलियों को सील भी कर दिया गया है।
आईसोलेशन वार्ड में ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों और स्वास्थ्यकर्मियों के सैंपल लेने का कोई नियम नहीं हैं। केवल जसवंतनगर में बनाए गए कोरोना अस्पताल में ड्यूटी करने वाले डॉक्टरों व स्वास्थ्यकर्मियों को 15 दिन बाद सैंपल लेकर क्वारंटीन करने का नियम है। -डा एसएस भदौरिया, सीएमएस, जिला अस्पताल