{"_id":"503d3e9b184bdaeb1e572efc7eb2b028","slug":"dispute-for-plot-woman-injured-in-firing-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्लाट के विवाद में मारपीट, फायरिंग में महिला घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्लाट के विवाद में मारपीट, फायरिंग में महिला घायल
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 28 Feb 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भरथना थाना क्षेत्र के गांव नगला अहिरानी के पास बन रहे प्लाट को लेकर शुक्रवार को दो पक्षों में विवाद हो गया। इस विवाद में एक पक्ष के लोगों ने पहले एक व्यक्ति को मारपीट कर घायल कर दिया। बाद में दूसरे पक्ष के लोगों ने पथराव करते हुए फायरिंग कर दी। गोली लगने से एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। फायरिंग की घटना से गांव में दहशत फैल गई। आनन-फानन में महिला को इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
विज्ञापन
पक्काताल निवासी मुकेश यादव का गांव से कुछ दूरी पर सड़क किनारे मकान का निर्माण कार्य चल रहा था। इसी प्लाट में खेत की ओर दरवाजा रखने को लेकर शुक्रवार की दोपहर करीब दो बजे अहिरानी गांव के कुछ लोगों से विवाद हो गया।
विज्ञापन
मुकेश का आरोप है कि विवाद बढ़ने पर अहिरानी गांव के लोगों ने पहले पथराव किया, बाद में फायरिंग कर दी। फायरिंग के दौरान गोली उसकी पत्नी सीमा की आंख में लगी जिससे वह घायल हो गई। बाद में अहिरानी गांव के लोग जानमाल की धमकी देते हुए फरार हो गए।
विज्ञापन
मारपीट और पथराव की इस वारदात में रामवीर सिंह पुत्र बैजनाथ, सामुद्री देवी पत्नी रामवीर भी घायल हो गए। दूसरे पक्ष के लोगों का कहना है कि ग्राम सभा की जमीन पर निर्माण कार्य करा रहे थे, लेकिन दरवाजा उनके खेतों की ओर रखने का प्रयास किया।
इसका विरोध किया गया तो इसी बात को लेकर विवाद हुआ। लोगों का कहना था कि जिसकी शिकायत 23 फरवरी को एसडीएम भरथना से भी की गई थी। ग्रामीणों ने बताया कि जिस वक्त विवाद हुआ उस वक्त जांच करने के लिए आई थाना पुलिस भी वहां मौजूद थी। सूचना पर कोतवाल बलवीर सिंह यादव भी मौके पर पहुंचे। समाचार लिखे जाने तक रिपोर्ट दर्ज नहीं हुई थी।