{"_id":"658f104132535dd19304c892","slug":"dispose-of-the-inquiries-quickly-sp-city-etawha-news-c-216-1-etw1002-7114-2023-12-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"विवेचनाओं को जल्द निस्तारित करें : एसपी सिटी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विवेचनाओं को जल्द निस्तारित करें : एसपी सिटी
Sat, 30 Dec 2023 12:00 AM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
Updated Sat, 30 Dec 2023 12:00 AM IST
विज्ञापन
जसवंतनगर। नवागंतुक एसपी सिटी अभयनाथ त्रिपाठी ने थाना जसवंतनगर में पहुंचकर औचक निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने लंबित विवेचना की जानकारी कर उन्हें शीघ्र निस्तारित करने के निर्देश दिए।
शुक्रवार को एसपी सिटी ने महिला हेल्प डेक्स पर शिकायतों के निस्तारण की जानकारी ली। रजिस्टर चेक किया। कंप्यूटर कक्ष व सीसीटीएन कक्ष में पहुंचकर वहां की स्थिति की जानकारी ली। वह थाना कार्यालय पहुंचे, जहां अन्य अभिलेख देखे। जीडी का निरीक्षण किया।
उन्होंने प्रभारी निरीक्षक कपिल दुबे से थाना क्षेत्र में होटल तथा मस्जिदों की संख्या की भी जानकारी ली तथा उनसे कहा शाम को होटलों को भी चेक करें तथा वहां यह भी जानकारी ले कि वहां पर अराजक तत्व व हिस्ट्रीशीटर का जमावड़ा तो नहीं होता। उन्होंने क्षेत्र के सक्रिय अपराधियों की भी जानकारी ली तथा उन पर निगरानी रखने के निर्देश दिए। इस दौरान उनके साथ वरिष्ठ उपनिरीक्षक मनोज कुमार, कस्बा इंचार्ज संत कुमार तथा स्टाफ मौजूद रहा। संवाद