{"_id":"b22750ebdb34b88813571d3f16c49613","slug":"discus-throw-and-shot-put-neha-was-successful-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डिस्कस थ्रो व शॉटपुट में नेहा ने बाजी मारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डिस्कस थ्रो व शॉटपुट में नेहा ने बाजी मारी
अमर उजाला ब्यूरो, इटावा
Updated Tue, 09 Feb 2016 11:20 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायतराज राजकीय स्नातकोत्तर महिला महाविद्यालय के दो दिवसीय क्रीड़ा समारोह का उद्घाटन मुख्य अतिथि एसएसपी मंजिल सैनी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित करके किया। कोमल चतुर्वेदी ने नृत्य के जरिए सरस्वती वंदना प्रस्तुत की।
मुख्य अतिथि का स्वागत प्राचार्य डा. रिपुदमन सिंह, केकेडीसी के प्राचार्य डा. मौकम सिंह, पूर्व प्राचार्य पीपी सिंह, हिंदी विभागाध्यक्ष डा. रवींद्र प्रसाद मिश्र, डा. सबा कौसर एवं डा. राकेश रावल ने किया। प्राचार्य डा. रिपुदमन सिंह ने स्वागत भाषण किया।
एसएसपी मंजिल सैनी ने अपने संबोधन में अपने जीवन के मार्मिक प्रसंग को भी छात्राओं के साथ साझा किया तथा कहा कि महिलाएं अपने परिवार के साथ साथ कैरियर के दोहरे दायित्व का निर्वहन करती हैं। आज हुई प्रतियोगिताओं में डिस्कस थ्रो में नेहा बीए तृतीय वर्ष प्रथम, पारुल बीए प्रथम वर्ष द्वितीय, ब्रह्मवासवा बीए प्रथम वर्ष तृतीय रहा।
विज्ञापन
शॉटपुट में नेहा बीए तृतीय वर्ष प्रथम, पारुल प्रथम वर्ष द्वितीय तथा संध्या बीए द्वितीय वर्ष तृतीय स्थान पर रही। इस मौके पर विद्युत विभाग के अधिशाषी अभियंता आरके ग्रोवर, केकेडीसी के गणित विभागाध्यक्ष डा. एके शर्मा, बौद्व विद्या इंटर कालेज के प्रबंधक राधेश्याम शाक्य, केके इंटर कालेज के प्रधानाचार्य महेंद्र सिंह यादव, शिवराखन सिंह, मधुसूदन सिंह, मनीष चौधरी, असिस्टेंट कमिश्नर मनीष दीक्षित, भगत सिंह भदौरिया, अशोक तिवारी, विवेक सिंह आदि मौजूद रहे।
प्रतियोगिताओं में डा. मोनिका चौधरी, चंद्रप्रभा, दुर्गेशलता, सपना वर्मा, डा. राकेश रावल, बसंत कुमार मौर्य, अमित कुमार, शिवकुमारी गुप्ता, नीलम शुक्ला, श्रीदेवी, इकलेश सिंह, मानसिंह का सक्रिय सहयोग रहा। क्रीड़ा प्रभारी डा. अजय दुबे ने सभी का आभार व्यक्त किया।