{"_id":"62701adaf697ed0cf851b998","slug":"disaster-caused-by-disaster-death-of-young-man-power-failure-etawah-news-knp694582767","type":"story","status":"publish","title_hn":"रमजान के आखिरी दिन बाजार की ईद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रमजान के आखिरी दिन बाजार की ईद
विज्ञापन
साबितगंज रोड पर चांद रात को खरीददारी करने निकले लोग। संवाद
- फोटो : ETAWAH
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इटावा। कोरोना की बंदिशों से दो साल बाद आजाद हुए रमजान के आखिरी दिन बाजार की ईद हो गई। बच्चों, युवाओं से लेकर बुजुर्गों तक ने अपने पसंद के कपड़े, जूते और महिलाओं ने कपड़ों के साथ श्रंगार सामग्री खरीदी। ईद पर मेहमाननवाजी के लिए भी खूब खरीदारी की गई। शाम तक बाजार में करोड़ों का कारोबार हुआ।
ईद की मिठास में चार चांद लगाने के लिए सिवइयां भी खूब बिकीं। हालांकि पिछले वर्ष की अपेक्षा सिवइयों के दाम अधिक रहे, इसके बावजूद लोगों ने जमकर खरीदारी की। होमगंज स्थित सिवई के विक्रेता रहीसुद्दीन ने बताया कि पिछले वर्ष की अपेक्षा अधिक सिवइयां बेची। नया शहर चौराहा स्थित टेलर्स मो.असलम ने बताया इस बार युवाओं की पहली पसंद रेडीमेड कुर्ता और पेंट हैं। उम्रदराज लोग कुर्ता-पाजामा सिलवा रहे हैं। आर्डर अधिक होने से लगभग आधे ग्राहकों को लौटाया गया।
कन्नौज के इत्र की रही धूम
जिला पंचायत कार्यालय स्थित कॉस्टमेटिक की दुकान पर ईद के मौके पर कई तरह के इत्र भी लोगों ने खरीदे। इत्र विक्रेता मो.असलम असअद ने बताया इत्र वह कन्नौज से लेकर आए हैं। उनके पास 40 रुपये से लेकर दो हजार रुपये तक का इत्र उपलब्ध है। लाइट, हल्की और मीठी खुशबू वाला इत्र हैं। ईद के मौके पर खरीदारों को 25 प्रतिशत की छूट दे रहे हैं। फैंसी शीशी में इत्र उपलब्ध हैं, पैकिंग वाली शीशियां का आकर्षण का केंद्र हैं। सबसे महंगा इत्र दो हजार रुपये में है। इसे बड़ी संख्या में लोगों ने खरीदा है।
विज्ञापन
सड़क पर नमाज की अनुमति नहीं
इटावा। ईद पर मंगलवार को सुन्नी ईदगाह में नमाज सुबह 7:45 बजे और शिया ईदगाह में 7:30 बजे होगी। मस्जिदों में अलग- अलग समय पर ईद की नमाज होगी। सुन्नी समाज की ईदगाह के मुतवल्ली डॉ. मोहम्मद अफजाल व कोषाध्यक्ष अब्दुल हन्नान मंसूरी, नगर पालिका अध्यक्ष के प्रतिनिधि फुरकान अहमद ने बताया प्रशासन ने इस बार ईदगाह के बाहर सड़क पर नमाज की अनुमति नहीं दी है। नमाज ईदगाह परिसर में ही होगी। मौलाना कमालउद्दीन अशरफी नमाज अदा कराएंगे। अंजुमन हैदरी कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शावेज नकवी ने बताया ईदगाह में मौलाना सैयद अनवारुल हसन जैदी नमाज अदा कराएंगे।
ईदगाह जाने वाले रास्ते रहेंगे बंद
इटावा। ईद पर नमाज को देखते हुए ईदगाह की ओर आने वाले सभी रास्ते बंद रहेंगे। एसपी सिटी कपिलदेव सिंह ने बताया कि ईदगाह की ओर छह रास्ते जाते हैं। सभी रास्तों पर बैरियर लगाकर पुलिस फोर्स तैनात रहेगा। शास्त्री चौराहा, बलराम सिंहचौराहा, एसएसपी चौराहा, आंबेडकर चौराहे पर यातायात रोक दिया जाएगा। यातायात सुबह छह बजे से नमाज पूरी होने तक बंद रहेगा।

बाजार में दुकान से सिवई खरीदतीं महिलाएं। संवाद- फोटो : ETAWAH