फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Disabled youth murdered by hitting his head with a brick

Etawah News: दिव्यांग युवक की ईंट से सिर कूंचकर हत्या

Mon, 25 Dec 2023 11:35 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Mon, 25 Dec 2023 11:35 PM IST
विज्ञापन
Disabled youth murdered by hitting his head with a brick
बकेवर (इटावा)। लखना कस्बा में एक दिव्यांग युवक की ईंट से सिर कूंचकर हत्या कर दी गई। सड़क के किनारे एक चाय की दुकान पर युवक का लहूलुहान शव पड़ा मिला। रविवार सुबह उसका शव पड़ा देखकर क्षेत्रीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर एसपी ग्रामीण पहुंचे और जांच पड़ताल की। युवक के भतीजे की तहरीर पर पुलिस मृतक के एक साथी व उसके कुछ अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपियों की तलाश में जुट गई है।
विज्ञापन

कस्बा लखना स्थित इंदिरा कॉलोनी निवासी दिव्यांग अनिल उर्फ चुन्नू दोहरे (30) पुत्र नाथूराम का शव इंदिरा कॉलोनी के पास ही बकेवर मार्ग के किनारे एक टीन टप्पर वाली बेरीखेड़ा गांव निवासी राजेंद्र कुशवाहा की चाय की दुकान में पड़ा मिला। पास ही तख्त पर एक प्लेट में खाना भी रखा मिला। सुबह कुछ लोगों ने गुजरते वक्त जब लहूलुहान शव पड़े देखा तो पुलिस को सूचना दी। हत्या की सूचना पाकर कार्यवाहक थाना प्रभारी राजकुमार सिंह, लखना चौकी इंचार्ज गंगा सागर मय फोर्स के तत्काल मौके पर पहुंचे और फोरेंसिक टीम को बुलवाकर जांच शुरू कराई। मृतक के परिजनों को भी जानकारी हुई तो वे भी घटनास्थल पर पहुंच गए। थोड़ी देर में एसपी ग्रामीण सत्यपाल सिंह भी पहुंचे।
विज्ञापन

परिजनों ने पुलिस को जानकारी दी कि रविवार को अनिल की रिश्ते की भांजी की गोद भराई की रस्म कॉलोनी के पास में ही स्थित एक गेस्ट हाउस में हुई थी, जहां वह भी शामिल होने गया था। एसपी ग्रामीण गेस्ट हाउस में भी छानबीन करने पहुंचे। उन्होंने वहां सीसीटीवी कैमरे के बारे में जानकारी की तो पता चला गेस्ट हाउस में सीसीटीवी कैमरे नहीं लगे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

अनिल के भतीजे राजीव कुमार ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि राहुल निवासी नगला बनी व उसके कुछ साथियों ने कहासुनी होने पर चाचा अनिल उर्फ चुन्नू के सिर में ईंट मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए और रात में खून अधिक बह जाने से उनकी मौत हो गई।

पुलिस ने राहुल व उसके कुछ अज्ञात साथियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मामला दर्ज किया है। मामले की विवेचना लखना चौकी इंचार्ज गंगासागर कर रहे हैं। आरोपियों की तलाश में पुलिस ने कई जगह दबिश दी। एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि आरोपियों को जल्द गिरफ्तार कर हत्या का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed