फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dinabhar baadalon se ladate rahe sooryadev

दिनभर बादलों से लड़ते रहे सूर्यदेव

Sun, 26 Dec 2021 11:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 26 Dec 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
dinabhar baadalon se ladate rahe sooryadev
इटावा। रविवार की सुबह की शुरुआत हल्की बदली से हुई। हालांकि, हवाएं न चलने और अधिकतम तापमान 24 व न्यूनतम 12 डिग्री रहने की वजह से ठंड का अहसास सुबह को छोड़ पूरे दिन नहीं हुआ।
विज्ञापन

रविवार को पूरे दिन बादलों और सूरज के बीच लुका छिपी का दौर चलता रहा। सूर्य देव बदली से बार-बार निकलते और छिपते रहे। इस वजह से लोग खासकर बुजुर्ग पूरे दिन खिली धूप का मजा नहीं ले सके।
विज्ञापन

हालांकि, शनिवार से ही हल्की बदली ने अपना असर दिखाना शुरू कर दिया था। शनिवार को अधिकतम तापमान 24 डिग्री और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री था, जिसमें रविवार को चार डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी दर्ज हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मंगलवार से न्यूनतम तापमान बढ़ने और खिली धूप और हवाओं की रफ्तार में कमी होने से सुबह और शाम को छोड़ दें तो पूरे दिन ठंड का ज्यादा अहसास नहीं हो रहा है।
हालांकि, सुबह और शाम के समय पड़ने वाली ठंड से बचने के लिए लोग आग जलाकर उसके पास बैठकर हाथ और पैर गर्म कर रहे हैं। दिसंबर का महीना होने की वजह से कब और कड़ाके की सर्दी पड़ने का दौर शुरू हो जाए कहा नहीं जा सकता।

रविवार को पुलिस लाइन तिराहे से लेकर कृषि विज्ञान केंद्र स्थित सड़क के दोनों ओर लगे संडे बाजार में महिला खरीदारों की खासी भीड़ देखने को मिली।
सर्दी के मौसम को देखते हुए गर्म कपड़ों के फड़ की दुकानों पर ज्यादातर महिलाएं बच्चों के गर्म कपड़े खरीदने के लिए मोलभाव करके खरीदने में लगी रहीं। कुछ दूरी पर जनपद प्रदर्शनी लगी होने के बावजूद महिला खरीदारों की सबसे ज्यादा भीड़ संडे बाजार में देखने को मिली।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed