फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dimple Yadav said if the central government is removed then government in UP will be removed easily

Lok Sabha Election: डिंपल बोलीं भाजपा कर रही भ्रमित, केंद्र की सरकार हटी तो यूपी में सरकार आसानी से हट जाएगी

Tue, 23 Apr 2024 08:31 PM IST
Vikas Kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसवंतनगर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, जसवंतनगर Published by: Vikas Kumar Updated Tue, 23 Apr 2024 08:31 PM IST
सार

शिवपाल नने इस बार डिंपल को 1.11 लाख वोटों से जसवंतनगर विस से बढ़त दिलाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
Dimple Yadav said if the central government is removed then government in UP will be removed easily
डिंपल यादव - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के जसवंतनगर स्थित हिंदू इंटर कॉलेज में मंगलवार को हुए कार्यकर्ता सम्मेलन में सपा प्रत्याशी डिंपल यादव ने कहा कि भाजपा सिर्फ भ्रमित करने का काम करती है। यदि आप लोग दिल्ली की सरकार बदलवाने का काम कर दो प्रदेश की सरकार आसानी से हट सकती है।

विज्ञापन

भाजपा को हटाने के लिए सपाइयों को गली-गली घूमने का संदेश दे गए शिवपाल
हिंदू विद्यालय इंटर कॉलेज में आयोजित इंडिया गठबंधन के बूथ और सेक्टर कार्यकर्ता सम्मेलन में बोलते हुए क्षेत्रीय विधायक और सपा के राष्ट्रीय महासचिव शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा पर हमलावर होकर सपा को मजबूत करने का आह्वान किया। उन्होंने इस बार डिंपल को 1.11 लाख वोटों से जसवंतनगर विस से बढ़त दिलाने का संकल्प लिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि भाजपा पूंजीपतियों के लिए ही कार्य करती है। वह देश की संपत्तियों को पूंजीपतियों के हवाले करके बेचने का काम करना चाहती है। देश में संकट पैदा कर संविधान को बदलने का प्रयास भारतीय जनता पार्टी कर रही है। उन्हें गरीबों, किसानों, नौजवानों व प्रदेश की महिलाओं की कोई चिंता नहीं है। तानाशाही के बलबूते पर अपनी सरकार चला रही है। प्रदेश में जो भी परीक्षाएं हुई हैं। सभी के पर्चे लीक हो रहे हैं। पर्चा लीक करने वाले अपराधियों को पकड़ भी नहीं पा रहे हैं। सरकार किसी भी नौजवान को नौकरी नहीं दे पाई है। थाने व तहसीलों में गरीबों के साथ अत्याचार हो रहा है। बिजली की छापेमारी करके परेशान किया जा रहा है। सिर्फ मस्जिद व मंदिर में जनता को उलझाकर जनता को भ्रमित करने का काम किया जा रहा है। 

विज्ञापन

उन्होंने कहा कि इस बार आप सभी को मिलकर भाजपा को उखाड़ फेंकना होगा। सिर्फ दिल्ली से हिलाने में आप लोग सहयोग कर दो प्रदेश तो हम इन्हें हटा ही देंगे। उन्होंने लोगों से भावात्मक तरीके से जुड़ते हुए कहा कि विषम परिस्थितियों में यहां की जनता ने नेताजी को सात बार और मुझे छह बार जिताने का काम किया। हर चुनाव में यहां के मतदाता बढ़त से जिता रहे हैं। 

कहा कि बदायूं से उनका पुत्र आदित्य लोकसभा का चुनाव लड़ रहा है। इसलिए उन्हें वहां भी रहना पड़ेगा। अब आप लोगों की जिम्मेदारी है कि वे घर घर, मोहल्ले-मोहल्ले, दरवाजे-दरवाजे जाकर सपा को मजबूत करने का काम करें। लोकसभा प्रत्याशी डिंपल यादव ने कहा कि समाजवादी झंडा कभी नहीं झुका है। हमेशा फहराता रहा है। यहां के लोगों ने नेताजी के जमाने से इस झंडे को कभी नीचा नहीं होने दिया है। लोकतंत्र और संविधान को बचाने के लिए इस चुनाव में भाजपा को हटाने का दायित्व आप सब नौजवानों का है। संचालन सपा नेता वीरू भदौरिया ने किया। अध्यक्षता प्रदीप शाक्य बबलू ने की। जिला पंचायत अध्यक्ष अंशुल यादव, कांग्रेस के जिलाध्यक्ष मलखान सिंह यादव, डॉ. ब्रजेश चंद्र यादव, राहुल गुप्ता, अनुज मोंटी यादव, चेयरमैन सत्य नारायण शंखवार, रामवीर सिंह यादव, मयंक बुधौलिया आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed