फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dilapidated hostel: neither books nor milk provided; report sought within a week.

Etawah News: बदहाल छात्रावास, न पुस्तकें मिलीं न दूध, एक हफ्ते में मांगी रिपोर्ट

Wed, 19 Aug 2026 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 19 Aug 2026 11:18 PM IST
विज्ञापन
Dilapidated hostel: neither books nor milk provided; report sought within a week.
इटावा। सीडीओ संजय सिंह ने जय प्रकाश नारायण सर्वोदय विद्यालय नगला हीरालाल का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान विद्यालय परिसर में अव्यवस्थाएं, छात्रावास की बदहाली और बच्चों को पुस्तक व दूध न मिलने की बात सामने आई। सीडीओ ने नाराजगी जताते हुए संबंधित अधिकारियों को एक सप्ताह में सुधार कर रिपोर्ट देने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

निरीक्षण के समय 339 पंजीकृत विद्यार्थियों में से 300 उपस्थित थे, जबकि 39 अवकाश पर थे। कक्षा सात के एक छात्र को 19 का पहाड़ा न आने पर कमजोर बच्चों को अतिरिक्त शिक्षण देने को कहा गया। हालांकि, अधिकांश विद्यार्थियों ने विषय संबंधी प्रश्नों के संतोषजनक उत्तर दिए। गणित व विज्ञान की ऑनलाइन कक्षाएं संचालित मिलीं। पुस्तकालय, टैबलेट कक्ष और 20 कंप्यूटरों से लैस कंप्यूटर कक्ष भी सुव्यवस्थित पाए गए। कई छात्रों के पास वर्तमान सत्र की पुस्तकें और स्कूल बैग नहीं थे, जिन्हें तत्काल उपलब्ध कराने के निर्देश दिए गए। छात्रों ने मेन्यू के अनुसार भोजन मिलने की बात कही लेकिन दूध न मिलने की शिकायत की। इस मामले में जांच कर कार्रवाई के आदेश दिए गए।
विज्ञापन

छात्रावास के एक कमरे में 12 छात्रों के लिए 10 बेड मिले, जहां सीलन, जाले और गंदगी थी। शौचालयों में टूटे दरवाजे, बाल्टी-मग्गे की कमी और हैंडवॉश पाइपलाइन टूटी पाई गई। स्कूल परिसर में खुले बिजली बोर्ड व तार सुरक्षित करने तथा बंद सोलर सिस्टम चालू करने के निर्देश दिए गए। खेलकूद सामग्री की कमी और खेल मैदान की लंबित भूमि प्रक्रिया पूरी करने को कहा गया। जर्जर भवन, टूटे फर्श, प्लास्टर व रंगाई-पुताई दुरुस्त करने के निर्देश भी दिए गए। इस मौके पर जिला समाज कल्याण अधिकारी संध्या रानी बघेल भी मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed