{"_id":"58a7369c4f1c1b815fd84224","slug":"did-work-or-not-but-never-disrespect-anybody","type":"story","status":"publish","title_hn":"काम कराया या नहीं पर अपमान नहीं किया: शिवपाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
काम कराया या नहीं पर अपमान नहीं किया: शिवपाल
अमर उजाला ब्यूरो इटावा
Updated Fri, 17 Feb 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
शिवपाल सिंह यादव को फरसा भेंट करते समर्थक।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने शुक्रवार को ग्राम चौपला में चुनावी जनसभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि नेताजी मुलायम सिंह यादव का आशीर्वाद और समर्थन उनके साथ है। जनता ने उन्हेें हमेशा ताकत दी है। विशेष परिस्थितियों में चाहे नेता जी चुनाव लड़े हों या मैं, यहां की जनता ने प्यार दिया है। जनता और नेता जी के आशीर्वाद से मैं यहां तक पहुंचा हूं। उन्होंने कहा कि काम किया हो या नहीं लेकिन अपमान किसी का नहीं किया।
शिवपाल सिंह ने कहा कि उनका चुनाव तो यहां की जनता लड़ रही है। इटावा में जब आप लोग आते थे तो मेरे अलावा यहां कौन मिलता था। हमने किसी का अपमान नहीं किया। फिर भी अगर जाने अनजाने में कोई भूल हो गई हो तो मैं माफी मांगता हूं। इस चुनाव में विरोधियों को मुंहतोड़ जवाब देना है। इस अवसर पर बसरेहर ब्लाक प्रमुख डा. अजंट सिंह यादव, पूर्व मंत्री रामसेवक यादव, रघुराज सिंह शाक्य, पूर्व एमएलसी रामनरेश यादव मिनी, भरथना विधायक सुखदेवी वर्मा, सौरभ भूषण, सुनील यादव, कृष्ण मुरारी गुप्ता, स्वामी आचार्य कृष्णनम संभल, स्वामी कल्याण देव हरियाणा मौजूद रहे। ग्राम प्रधान मूंज सुनील यादव, प्रधान खेड़ाहेलू पंकज यादव, गंभीर सिंह यादव, पूर्व प्रधान अशोक यादव, सुरजेश यादव, डा. राधेश्याम यादव, लकी तिवारी, पूर्व ब्लाक प्रमुख मेघ सिंह शाक्य, बबलू यादव, कन्हैया यादव, दिलीप यादव आदि ने उनका स्वागत किया।