फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dharm

मस्जिदें भरीं तो घरों में अदा की नमाज

Sat, 30 Apr 2022 12:00 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 30 Apr 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
dharm
जिन्नातों वाली मस्जिद में अलविदा जुमा की नमाज अदा करते नमाजी। संवाद - फोटो : ETAWAH
इटावा। रमजान के आखिरी शुक्रवार यानी अलविदा जुमा की नमाज पर मस्जिदें भर गईं। इस कारण आसपास के घरों में नमाज अदा की गई। सरकार के आदेश पर पूरी तरह अमल करते हुए सड़क पर नमाज अदा नहीं की गई। रोजेदारों ने अलविदा की नमाज पढ़ी और मुल्क की खुशहाली व अमन चैन के लिए दुआएं की।
विज्ञापन

शुक्रवार दोपहर जामा मस्जिद, नया शहर बोर्डिंग, जिन्नातों वाली मस्जिद, पंजाबियान, पचराहा, कुरैशियान नया शहर, रामगंज, कटरा पुर्दल खां, स्टेशन रोड, काली कबरें मस्जिद, शाहगंज, उर्दू मोहल्ला, शेख जलाल मस्जिद, सिग्नल वाली मस्जिद, पक्का तालाब वाली मस्जिद, गाड़ीपुरा, दरगाह वारसी, शाहगंज आदि में जुमे की नमाज अदा करने को बड़ी संख्या में नमाजी पहुंचे। इस बार अलविदा जुमा की नमाज सड़कों पर अदा नहीं की जा सकी। जिन्नातों वाली मस्जिद में इमाम हाफिज तौसीब अली ने तकरीर में रमजान के फजायल बयान किए। इमाम हाफिज तौसीब अली ने जुमा का खुतबा पढ़ा, इसके बाद नमाज अदा कर दुआ की। अलविदा जुमा को लेकर जिन्नातों वाली मस्जिद में सुबह से ही तैयारी होती रही।
विज्ञापन

रमजान का आखिरी जुमा होने से मस्जिद में रोजेदारों की भीड़ रही। नमाजियों को धूप से बचाने व बढ़ती भीड़ को देखते हुए नफीस कुरैशी, रहीस कुरैशी, बंटी खान, बब्बन, वाहिद व सलीम ने मस्जिद में पंडाल लगवाया। अंजुमन हैदरी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष शावेज नक़वी ने बताया कि शिया जामा मस्जिद पंजतनी घटिया अजमत अली में रमजान उल मुबारक के अलविदा जुमे की नमाज उत्साह के साथ अदा हुई। मौलाना अनवारुल हसन जैदी इमामे जुमा ने नमाज अदा कराई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed