फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dhanteras worth 30 crores, market full of customers

30 करोड़ की धनतेरस, ग्राहकों से पटे बाजार

Tue, 02 Nov 2021 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 02 Nov 2021 11:48 PM IST
विज्ञापन
Dhanteras worth 30 crores, market full of customers
इटावा। करवा चौथ के आठ दिन बाद बाजारों की रौनक मंगलवार को धनतेरस के मौके पर देखने लायक रही। शाम होते ही जब घर में शुभता लाने के लिए लोग बाजारों में पहुंचना शुरू हुए तो इलेक्ट्रॉनिक के शोरूम सतरंगी रोशनियों से जगमगा उठा।
विज्ञापन

दोपहर एक बजे के बाद से बाजार में चारों ओर भीड़-भीड़ रही। धनतेरस में जनपद में करीब 30 करोड़ का कारोबार होने के आसार हैं, जो पिछले साल की अपेक्षा काफी कम है।
विज्ञापन

ऑटो मोबाइल कारोबार करीब 15 करोड़, सराफा कारोबार करीब पांच करोड़, इलेक्ट्रॅानिक कारोबार करीब सात करोड़, कंप्यूटर, लैपटॉप, म्यूजिक सिस्टम और मोबाइल कारोबार को मिलाकर करीब तीन करोड़ का कारोबार होने का अनुमान लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

धनतेरस पर गुलजार रहे बाजार का नजारा ऑटो मोबाइल्स के शोरूमों पर सुबह आठ बजे से पहले ही देखने को मिला, जब धनतेरस पर ही चार पहिया व दो पहिया वाहन खरीदने के लिए लोग पहुंचने लगे थे।
धनतेरस पर इस बार किस्मत वाले ही वाहन उठा सकें। सेमी कंडक्टर चिप के पर्याप्त मात्रा में न मिल पाने की वजह से वाहनों की बुकिंग इस कदर हुईं कि दो महीने बाद भी नए वाहन में बैठने का सुख नहीं मिल सकेगा।
धनतेरस पर सोना-चांदी खरीदना शुभता का प्रतीक माना जाता है। लिहाजा इस खास पर्व पर सराफा के शोरूम भी गुलजार रहे। शोरूम पर बुकिंग कराने वाले खरीदार ही नजर आ रहे थे। लगभग हर शोरूम पर महिलाएं अथवा पुरुष खरीदार नजर आए।
सराफा कारोबारी मनोज गुप्ता ने बताया कि लोग चांदी के सिक्के खरीद रहे हैं। 12 ग्राम का पुराना सिक्का 850 रुपये में और 10 ग्राम का नया सिक्का 710 रुपये में उपलब्ध है।
चांदी के गणेश- लक्ष्मी की मूर्ति 25 ग्राम से लेकर 150 ग्राम तक के हैं। इनकी कीमत क्रमश: 18 हजार से लेकर 60 हजार रुपये तक है। हालांकि, चांदी के नारियल की मांग नहीं है।
आधा ही रहा इलेक्ट्रॉनिक कारोबार
इलेक्ट्रॉनिक सामानों की दुकानों पर भी लोग अपने हिसाब से एलईडी टीवी, फ्रिज, वॉशिंग मशीन, इलेक्ट्रॉनिक प्रेस समेत अन्य उपकरण पसंद कर खरीद कर ले जाते रहे। ज्यादातर लोगों ने पहले ही बुकिंग करा ली थी।
कंप्यूटर की दुकानों पर भी लैपटॉप खरीदार नजर आए। म्यूजिक सिस्टम भी खरीद रहे थे। मोबाइल की दुकानों पर भी युवा नजर आए।
सोने में 3400 की कमी फिर भी तेजी नहीं
पिछली दिवाली की धनतेरस पर सोने का भाव 24 कैरेट 52,650 रुपये प्रति दस ग्राम था, लेकिन अबकी 24 कैरेट सोने का भाव 49,250 रुपये प्रति दस ग्राम है। 3400 रुपये कम होने के बावजूद सराफा बाजार गति नहीं पकड़ सका।
पिछले साल चांदी सिक्का इंग्लिश पीरियड वाला 900 रुपये प्रति सिक्का और चांदी का भाव 64,500 रुपये प्रति किलो था, जो अबकी 1500 रुपये प्रति किलो की बढ़त के साथ चांदी 66,000 रुपये प्रति किलो है।
पिछले साल सराफा कारोबार करीब सात करोड़ का रहा, पर अबकी कारोबार कुछ कम है।
- राजीव चंदेल, सराफा कारोबारी
बर्तन खरीद में दूध की बाल्टी ज्यादा बिकीं
अबकी बर्तनों की खरीदारी के नाम पर लोग दूध की बाल्टी, कटोरी ही ज्यादा खरीद रहे हैं। स्टील की बाल्टी 300 से लेकर 380 रुपये तक है।
दूध की बाल्टी 100 से 400 रुपये, कटोरी 10 से 70 रुपये व गिलास 10 रुपये से लेकर 250 रुपये तक है। कॉपर की बोतल 500 रुपये में मुहैया है। बर्तन बाजार तो पिछले साल की अपेक्षा कमजोर है।
- निशांत जैन, बर्तन कारोबारी, दबग्रान रोड
इलेक्ट्रॉनिक कारोबार पिछले साल की अपेक्षा आधा ही रहा। पिछले साल कोरोना की वजह से बाजार नहीं चला, लेकिन इस साल तो और ज्यादा मंदी दिखाई पड़ी। वर्ष 2019 की दिवाली में जैसा बाजार था, वैसा इन दो सालों में दोबारा नजर नहीं आया।

- वंटू तोमर, संचालक, इलेक्ट्रॉनिक शोरूम
उम्मीद से कहीं अधिक रहा कारोबार
धनतेरस पर उम्मीद से कहीं अधिक अच्छा रहा बाजार। नवरात्र पर ऑटो मोबाइल का बाजार मंदा रहने से चिंता सता रही थी कि धनतेरस पर बाजार चल पाएगा या नहीं, लेकिन उम्मीद से बेहतर बाजार चलने की वजह से सारी चिंताएं दूर हो चुकी हैं।
शोरूम पर धनतेरस पर बाइक और स्कूटी खरीदने के लिए 250 से अधिक लोगों ने बुकिंग कराई थी। स्पेलेंडर प्लस व एचएफ डीलक्स ग्राहकों की पहली पसंद रही।
- संजय पांडे, संचालक, ऑटो मोबाइल शोरूम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed