फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dhanteras today

धनतेरस आज

Sun, 08 Nov 2015 11:24 PM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/ अमर उजाला, इटावा Updated Sun, 08 Nov 2015 11:24 PM IST
विज्ञापन
dhanteras today

धनतेरस पर्व पर ग्राहकों के स्वागत के लिए बाजार तैयार हैं। पर्व पर होने वाली खरीददारी को लेकर एक दिन पहले ही रविवार को बाजार सजा संवरा नजर आया। मान्यता है की आज के दिन खरीददारी करने से समृद्धि आती है। बर्तन बाजार, सर्राफा, इलेक्ट्रानिक, आटो मोबाइल से लेकर आकर्षक ढंग से सजी खाने-पीने की दुकानें आपको खरीददारी के लिए मजबूर करेंगी।

विज्ञापन


धनतेरस पर्व पर खरीददारी का शगुन है। पहले पर्व के दिन चांदी का सिक्का या फिर बर्तन आदि खरीदे जाते थे, अब इसका विस्तार हो चुका है। बाजार को देखें तो रविवार को ही दुकानें सजधज कर तैयार हो गई। गुदड़ी बाजार में बर्तनों की दुकानें चमकती दिखी।
विज्ञापन


पक्कीसराय व पुलकहारान, नया शहर चौराहा, नौरंगाबाद आदि मार्गों पर रेडीमेड कपड़े, जूता चप्पल, मोबाइल, इलेक्ट्रानिक आइटमों की दुकानें सजी हैं। स्टेशन रोड पर फर्नीचर की दुकानें सड़क पर आ गई हैं। यहां बाकायदा तंबू ताने गए हैं। दुकानों को बिजली व फूलों की झालरों से सजाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


दुकानदार पर्व की खरीददारी से खासे उत्साहित हैं। इलेक्ट्रानिक आइटम विक्रेता सुबोध जैन का कहना है कि महंगाई तो है, लेकिन बाजार में ग्राहक भी मौजूद हैं। अच्छी बिक्री होने की उम्मीद है। दुकानदारों का मानना है कि हाल के दिनों में बाजार हल्का रहा है। जाहिर है कि लोग पर्व का इंतजार कर रहे हैं। ऐसे में धनतेरस पर अच्छी बिक्री होने की पूरी गुंजाइश है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed