फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   dhanagar samaaj ne maanga esasee ka pramaanapatr

धनगर समाज ने मांगा एससी का प्रमाणपत्र

Thu, 30 Dec 2021 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 30 Dec 2021 11:27 PM IST
विज्ञापन
dhanagar samaaj ne maanga esasee ka pramaanapatr
जसवंतनगर। धनगर जागृति फाउंडेशन के प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार पाल ने धनगर समाज के लोगों के लिए अनुसूचित जाति के प्रमाणपत्र बनवाने के लिए संघर्ष की अपील की है।
विज्ञापन

धनगर जागृति फाउंडेशन ने धौलपुर खेड़ा, नगला सलहदी, गढ़ी रामधन, तिजौरा आदि गांवों में आयोजित सम्मेलनों में कहा कि अपने सांविधानिक हक धनगर अनुसूचित प्रमाणपत्र के लिए इस तरह के जागरुकता सम्मेलन आयोजित किए हैं।
विज्ञापन

कहा कि संविधान की अनुसूची में क्रमांक 27 पर धनगर जाति अनुसूचित जाति में दर्ज है। 24 जनवरी 2019 को उप्र सरकार के प्रमुख सचिव मनोज सिंह ने शासनादेश जारी किया था कि गड़रिया समाज के धनगर और नींखर दो भाग हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

शासनादेश में सभी जिलाधिकारियों को स्पष्ट आदेश हैं कि धनगर समाज के लोगों के अनुसूचित प्रमाणपत्र बनाए जाएं। जिनके पूर्व में पिछड़ा वर्ग के प्रमाणपत्र बने हैं, उनके बदले उनके अनुसूचित प्रमाणपत्र बनाए जाएं।
समाज के एसपी सिंह बघेल और प्रेम पाल सिंह बघेल वर्तमान में सांसद और विधायक है। संपन्न लोगों को अलग व गरीब वर्ग को अलग-अलग नजरिए से देखा जा रहा है।
यदि अनुसूचित प्रमाणपत्र नहीं बनाए गए, तो पाल समाज जनवरी के पहले सप्ताह से तहसील जसवंतनगर के अधिकारियों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed