{"_id":"35330f237802ec9605e2bd08c01d485f","slug":"dhaba-11-million-recovered-doda-powder-and-poppy-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ढाबा से 11 लाख का डोडा पाउडर और अफीम बरामद ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ढाबा से 11 लाख का डोडा पाउडर और अफीम बरामद
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Wed, 11 Mar 2015 10:54 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
मंगलवार की रात करीब सात बजे मुखबिर की सूचना पर क्राइम ब्रांच प्रभारी
रोहित तिवारी ने थाना पुलिस के साथ मिलकर हाइवे किनारे धनुआ मोड़ के पास
संचालित गुरुदासपुर पंजाबी ढाबा पर छापा मारा। तलाशी में पुलिस टीम को ढाबा
के एक कमरे में भारी मात्रा में नशीला सामान बरामद हुआ।
पुलिस ने जब छानबीन की तो बोरिया में भरा पाउडर की पहचान डोडा पाउडर के रूप में की गई। इसके अलावा डिब्बियों में भरकर रखी गई अफीम भी पुलिस ने बरामद की। छापामारी दौरान पुलिस को एक लाख रुपये की नकदी भी हाथ लगी। माना जा रहा है कि यह धनराशि अफीम की बिक्री से प्राप्त की गई है। पकड़े गए डोडा पाउडर की कीमत अंतर्राष्ट्रीय बाजार में करीब दस लाख रुपये तथा अफीम की कीमत करीब एक लाख रुपये आंकी गई है।
पुलिस की भनक लगते ही ढाबा संचालक मौके से फरार हो गया। उसकी पुलिस तलाश में जुटी हुई है। पुलिस ने बरामद अफीम व पाउडर को कब्जे में लेने के बाद ढाबा को सीज कर दिया। थाना प्रभारी देवेंद्र सिंह यादव ने बताया ढाबा का संचालन गुरुमुख सिंह पुत्र बादल सिंह निवासी टीचा पगना थाना केरा जिला अमृतसर किराये पर कर रहा था।
पुलिस की भनक लगते ही वह अपने साथियों के साथ फरार हो गया। पुलिस उसकी तलाश में जुटी है। आरोपी के पकड़ में आने पर स्पष्ट होगा कि माल कहां से आता था और इसकी सप्लाई कहां-कहां की जाती थी। फिलहाल पुलिस मामले की छानबीन में जुटी हुई है।