{"_id":"6b05c8b4eec8b70f74010c0f","slug":"devotees-took-a-dip-at-assi-ghat-etawah-news-c-216-1-etw1005-153663-2026-11-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: आसई घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: आसई घाट पर श्रद्धालुओं ने लगाई डुबकी
विज्ञापन
इकदिल। कार्तिक पूर्णिमा के पावन पर्व पर गांव आसई स्थित यमुना घाट पर श्रद्धा और भक्ति का अद्भुत नजारा देखने को मिला। भोर होते ही दूर-दराज के गांवों से श्रद्धालुओं के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया। श्रद्धालुओं ने यमुना में आस्था की डुबकी लगाकर विधि-विधान से पूजा-अर्चना की और परिवार की सुख-समृद्धि की कामना की। इस दौरान घाट पर हर-हर यमुना और जय श्रीकृष्ण के जयकारों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
आसई गांव में भव्य मेले का भी आयोजन किया गया। मेले में महिलाओं, बच्चों और बुजुर्गों की भारी भीड़ उमड़ी। मेले में लगी दुकानों पर लोगों ने खरीदारी की, वहीं जगह-जगह लगाए गए भंडारों में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया। पूरे दिन घाट और मेला परिसर में श्रद्धालुओं की आवाजाही बनी रही। आसई यमुना घाट की धार्मिक महिमा दूर-दराज के क्षेत्रों तक प्रसिद्ध है।
यहां की गहरी धार्मिक आस्था को दर्शाने वाली कहावत सौ बार काशी तो एक बार आसई श्रद्धालुओं के बीच विशेष रूप से प्रचलित है। कार्तिक पूर्णिमा पर उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़ इस धार्मिक मान्यता और आस्था की जीवंत तस्वीर पेश करती नजर आई। श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए पुलिस ने घाट और मेला परिसर में सुरक्षा व्यवस्था संभाली।