फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Devotees played Holi with flowers and color - Gulal

श्रद्धालुओं ने खेली फूलों व रंग-गुलाल से होली

Mon, 02 Mar 2015 12:04 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Mon, 02 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
Devotees played Holi with flowers and color - Gulal

पुराना शहर स्थित राधा बल्लभ मंदिर पर रगभरनी एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। राधा तथा कृष्ण के साथ श्रद्धालुओं ने जमकर फूलों तथा रंग गुलाल से होली खेली। इस अवसर पर राधा कृष्ण का नयनाभिराम शृंगार किया गया। शृंगार को देखने के लिए देर रात तक लोगों का तांता लगा रहा।

विज्ञापन


रंगभरनी एकादशी के अवसर पर प्रत्येक साल मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। रविवार क ो आयोजित समारोह में रंगीली होली पर लोगाें ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया। धार्मिक गीतों की स्वर लहरियाें पर महिलाएं तथा बच्चे थिरकते रहे।
विज्ञापन


जो श्रद्धालु बृज की लठ्ठमार  होली में भाग लेने से वंचित रह गए, उन्हाेंने राधावल्लभ मंदिर आकर बृज की होली का आनंद लिया।

इस अवसर पर मंदिर परिसर में बृज का दृश्य साकार हो उठा। राधा वल्लभ मंदिर में होली का उत्सव वृंदावनधाम  की तर्ज पर मनाया जाता है। यह पर्व वसंत पंचमी से शुरू हो जाता है और होली के बाद तक चलता रहता है। मंदिर के महंत गोस्वामी प्रकाश चंद्र महाराज के द्वारा बरसाने से अबीर व गुलाल लाकर भक्तों पर उड़ाया जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम से पहले भक्तों के सहयोग से महंत जी ने राधा वल्लभ का शृंगार किया। सबसे पहले भक्तों ने अपने इष्ट देव के साथ होली खेली। इसके बाद आपस में होली खेलने में मस्त हो गए।


रविवार क ो रंगीली एकादशी पर दो कुंतल फूलाें से होली खेली गई। आसपास सभी लोग श्याम के रंग में रंगे हुए नजर आए। महिलाओं के  द्वारा मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। महिलाओं ने होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed