{"_id":"0b76fc368d2d2fd5e27e41a66b379812","slug":"devotees-played-holi-with-flowers-and-color-gulal-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"श्रद्धालुओं ने खेली फूलों व रंग-गुलाल से होली ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
श्रद्धालुओं ने खेली फूलों व रंग-गुलाल से होली
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Mon, 02 Mar 2015 12:04 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पुराना शहर स्थित राधा बल्लभ मंदिर पर रगभरनी एकादशी का पर्व धूमधाम से मनाया गया। राधा तथा कृष्ण के साथ श्रद्धालुओं ने जमकर फूलों तथा रंग गुलाल से होली खेली। इस अवसर पर राधा कृष्ण का नयनाभिराम शृंगार किया गया। शृंगार को देखने के लिए देर रात तक लोगों का तांता लगा रहा।
विज्ञापन
रंगभरनी एकादशी के अवसर पर प्रत्येक साल मंदिर परिसर में कार्यक्रम का आयोजन किया जाता है। रविवार क ो आयोजित समारोह में रंगीली होली पर लोगाें ने जमकर रंग गुलाल उड़ाया। धार्मिक गीतों की स्वर लहरियाें पर महिलाएं तथा बच्चे थिरकते रहे।
विज्ञापन
जो श्रद्धालु बृज की लठ्ठमार होली में भाग लेने से वंचित रह गए, उन्हाेंने राधावल्लभ मंदिर आकर बृज की होली का आनंद लिया।
इस अवसर पर मंदिर परिसर में बृज का दृश्य साकार हो उठा। राधा वल्लभ मंदिर में होली का उत्सव वृंदावनधाम की तर्ज पर मनाया जाता है। यह पर्व वसंत पंचमी से शुरू हो जाता है और होली के बाद तक चलता रहता है। मंदिर के महंत गोस्वामी प्रकाश चंद्र महाराज के द्वारा बरसाने से अबीर व गुलाल लाकर भक्तों पर उड़ाया जाता है।
विज्ञापन
कार्यक्रम से पहले भक्तों के सहयोग से महंत जी ने राधा वल्लभ का शृंगार किया। सबसे पहले भक्तों ने अपने इष्ट देव के साथ होली खेली। इसके बाद आपस में होली खेलने में मस्त हो गए।
रविवार क ो रंगीली एकादशी पर दो कुंतल फूलाें से होली खेली गई। आसपास सभी लोग श्याम के रंग में रंगे हुए नजर आए। महिलाओं के द्वारा मंदिर में भजन संध्या का आयोजन किया गया। महिलाओं ने होली के गीतों पर जमकर नृत्य किया।