{"_id":"c312618feb4493c6a351b989b6170f68","slug":"devi-songs-in-saifai-festival-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"देवी गीतों पर रात भर झूमा सैफई ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देवी गीतों पर रात भर झूमा सैफई
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
Updated Sat, 27 Dec 2014 11:48 PM IST
विज्ञापन
सैफई महोत्सव में शुक्रवार की शाम देवी जागरण के नाम रही। देर रात तक सैफई देवी गीतों पर झूमता रहा। पंडाल में मौजूद हर व्यक्ति भक्ति से सराबोर नजर आया। देवी जागरण की शुरुआत समिति के अध्यक्ष एवं बदायूं सांसद धर्मेंद्र सिंह यादव, संयोजक एवं मैनपुरी सांसद तेजप्रताप सिंह व अंशुल यादव ने की। उन्होंने मातारानी की विधिवत पूजा-अर्चना करके कार्यक्रम शुरू कराया।
विज्ञापन
इलाहाबाद से आईं गायिका इशरत जहां ने भक्तों को गणेश वंदना के साथ कई भजन सुनाए। कानपुर के सुरजीत अलबेला और दिल्ली के रतन देवा ने ‘चलो बुलावा आया है, माता ने बुलाया है’ भजन सुनाया। सुरजीत अलबेला ने ‘अमृत की बरसे बदरिया, मेरी मां की दुअरिया’ गीत सुनाकर पंडाल के माहौल को भक्तिमय बना दिया।
विज्ञापन
उन्होंने फिर भजन सुनाया- ‘मां की हर बात निराली है। मैया लाज रखी है। मां मुरादें पूरी कर दे हलवा बाटूंगीं’। अन्य कलाकारों ने- ‘तूने मुझे बलाया शेरा वालिये, मैया जी देना मुझे वरदान’ आदि भजन सुनाए। इसके साथ ही दिल्ली से आए भजन गायक प्रदीप झा ने भी एक से बढ़कर एक गाने सुनाए।
विज्ञापन
दिल्ली, कानपुर से आए कलाकारों ने मंत्रमुग्ध कर देने वाली झांकियां प्रस्तुत कीं। कलाकारों ने राधा-कृष्ण का रूप धारण करके नृत्य किया तो कभी शंकर का रूप धारण करके तांडव नृत्य किया।
इस अवसर पर अनुराग यादव, प्राचार्य हैंवरा डिग्री कालेज डा. रमाशंकर यादव, केकेडीसी प्रबंध समिति अध्यक्ष डा. लक्ष्मीपति वर्मा, रविंद्र श्रीवास्तव गुड्डू, आलोक यादव, अरविंद यादव करहल, संतोष शाक्य, संतोष यादव, राजवीर सिंह यादव ठेकेदार, बिल्लू यादव आदि मौजूज रहे। सांसद धर्मेंद्र यादव, सांसद तेजप्रताप यादव, अनुराग यादव, अंशुल यादव ने सभी गायकों व कलाकारों को प्रतीकचिन्ह देकर एवं शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया।