फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Dev, Anupa and Naina won the science quiz

Etawah News: देव, अनूपा व नैना ने विज्ञान क्विज में बाजी मारी

Thu, 12 Oct 2023 11:51 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा
संवाद न्यूज एजेंसी, इटावा Updated Thu, 12 Oct 2023 11:51 PM IST
विज्ञापन
Dev, Anupa and Naina won the science quiz
ताखा। राष्ट्रीय अविष्कार अभियान के तहत ब्लाक क्षेत्र के जूनियर विद्यालयों में विज्ञान क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। शासन के आदेश के बाद बीईओ वीरेंद्र सिंह पटेल ने सभी जूनियर विद्यालयों में विज्ञान क्विज कराने के निर्देश दिए थे। इसमें देव, अनूपा व नैना ने बाजी मारी।
विज्ञापन

बीईओ ने बताया कि बच्चों के अंदर वैज्ञानिक सोच विकसित करने के मकसद से क्विज प्रतियोगिताएं आयोजित की गई हैं। प्रत्येक विद्यालय से छह बच्चों को चयनित किया गया है। इनको ब्लाक स्तर पर आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में शामिल किया जाएगा। कंपोजिट विद्यालय बकौली में प्रधानाध्यापक अवधेश सिंह राठौर की देखरेख में क्विज कराए गए। इसमें 39 बच्चों ने भाग लिया। कक्षा आठ में देव ने पहला, लक्ष्मी ने दूसरा और विशाल ने तीसरा स्थान हासिल किया। कक्षा सात में अनूपा ने पहला और छाया ने दूसरा स्थान प्राप्त किया। कक्षा छह में नैना पहले स्थान पर रही। शिक्षिका गीता दोहरे ने सभी सफल बच्चों को पुरुस्कृत किया। गीता दोहरे और दिनेश बाबू चौधरी ने मूल्यांकन किया। वही उच्च प्राथमिक विद्यालय अघीनी में राजकुमार के देखरेख में क्विज कराए गए। इसमें 42 बच्चों ने हिस्सा लिया। कक्षा आठ से शिवम, हरेंद्र व शैलेष , कक्षा सात से दीपक व सूरज ,कक्षा छह से शैलेष को चयनित किया गया। मूल्यांकन रूबी यादव ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed