फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Descended on the first Friday Rozedar

पहले जुमे पर उमड़े रोजेदार

Fri, 19 Jun 2015 11:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा
ब्यूरो/अमर उजाला, इटावा Updated Fri, 19 Jun 2015 11:39 PM IST
विज्ञापन
Descended on the first Friday Rozedar

रमजानुल मुबारक के पहले जुमा पर मस्जिदें रोजेदारों से फुल हो गईं। मस्जिदों के बाहर रोजेदारों को नमाज अदा करनी पड़ी। जुमे की नमाज से पहले खुतबे में इमामों ने रमजान की अहमियत पर तकरीरें कीं।

विज्ञापन


उलमा ने कहा कि रमजान बहुत बरकतों वाला महीना है। इसके बाद शाम को सवा सात बजे रोजेदारों ने दुआ के साथ रोजा इफ्तार किया। साबितगंज स्थित मदरसा मंबाउल उलूम मस्जिद में जुमे की नमाज से पहले मौलाना वसीम कासमी ने कहा कि रोजेदार अपनी निगाह और जबान की हिफाजत फरमाए। रोजे की हालत में किसी पर गलत निगाह न डालें।
विज्ञापन


अपनी नजरें भी नीची कर के चलें। रोजे की हालत में गलत बात न निकालें। रोजा सिर्फ भूखे प्यासे रहने का नाम नहीं है। रोजे की हालत में कोई लड़ने पर आमादा भी तो उससे कह दें कि वह रोजे से हैं।  उन्होंने कहा कि अल्लाह रोजेदारों के गुनाह माफ कर देता है इसलिए ज्यादा से ज्यादा अपने गुनाहों की माफी के लिए खुले दिल से तोबा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


रोजे के साथ ही नमाज की पाबंदी करें। उन्होंने कहा कि रमजान के दिनों में साहिबे निसाम (मालदार) अपने माल का सही हिसाब लगाकर जकात दें। जकात की रकम गरीब तबकों को पहुंचाने की कोशिश करें।

उन्होंने कहा कि सियासी इफ्तार से रोजेदार बचें। आपस में ज्यादा से ज्यादा लोगों को इफ्तार कराएं। शहर में उर्दू मोहल्ला, कटरा पुर्दल खां, मेवाती टोला, नया शहर, नौरंगाबाद, नई बस्ती, कटरा साहब खां, पचराहा, छपरेटी, दहाड़ी मोहल्ला, रामगंज व साबितगंज आदि मोहल्लों स्थित मस्जिदों में रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा की।


इसके बाद शाम को इफ्तार के लिए मोहल्लों में चहल-पहल रही। अस्र की नमाज पढ़ने के बाद रोजेदारों ने इफ्तार के लिए खरीदारी की। उधर धरवार, कुरसैना, निलोई, कलबारी आदि ग्रामों में भी जुमे की नमाज पढ़ी गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed