{"_id":"6161d3cb8ebc3e0c3f5dede8","slug":"deputy-agriculture-director-inspected-the-fertilizer-shops-etawah-news-knp657336818","type":"story","status":"publish","title_hn":"उपकृषि निदेशक ने खाद की दुकानों को खंगाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
उपकृषि निदेशक ने खाद की दुकानों को खंगाला
विज्ञापन
इटावा। उप निदेशक कृषि अभिनंदन सिंह ने शनिवार को जिले में सहकारी समितियों और खाद विक्रेताओं के यहां डीएपी खाद की उपलब्धता की जांच की। ज्यादातर केंद्रों पर डीएपी खाद पर्याप्त मात्रा में उपलब्ध मिली।
इफको फ्रेंचाइजी छिमारा में अभिलेख अपूर्ण थे। पॉस मशीन में दर्शाई जा रही 500 बैग डीएपी मौके पर मौजूद नहीं थी। क्षेत्रीय प्रबंधक इफको ने बताया कि 8 ट्रांसपोर्ट की समस्या की वजह से स्टॉक नहीं आ सका है। कार्रवाई करते हुए इफको की फ्रेंचाइजी अनुज्ञप्ति निलंबित कर दी गई।
उपकृषि निदेशक ने बताया कि जिले में कोई भी कृषक जन सेवा केंद्र से डीएपी की बुकिंग कर सकता है। जब बुकिंग 50 बैग हो जाएगी तो इसकी होम डिलीवरी की जाएगी। किसान इसके लिए जानकारी कर सकते हैं।
विज्ञापन
शनिवार को उन्होंने इफको ई-बाजार मंडी इटावा में जांच की। लगभग 30 कृषक उर्वरक के लिए खड़े थे तथा इनके पास 88-65 मीट्रिक टन डीएपी उपलब्ध थी। वितरण सुचारु रूप से हो रहा था सभी अभिलेख पूर्ण थे। अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी, किसान सहकारी समिति दतावली में स्टाक सही मिला।
साधन सहकारी समिति बसरेहर पर को अभिलेखीय रिकॉर्ड ठीक नहीं थे। पॉस मशीन में 102 बैग डीएपी दिख रहा था किंतु स्टॉक में उपलब्ध नहीं था। इस संबंध में सचिव से स्पष्टीकरण तलब किया गया।
आश्रय बीज भंडार बसरेहर, उर्वरक विक्रय केंद्र बसरेहर, सहकारी समिति बादरी पूठ, साधन सहकारी समिति चौबिया, रमन ट्रेडर्स बरालोकपुर, साधन सहकारी समिति सैफई के अभिलेख पूर्ण मिले।
उन्होंने किसानों से अनुरोध किया कि आधार कार्ड के साथ साथ खतौनी भी उर्वरक क्रय करते समय अपने पास रखें, जिससे जोत के आधार पर पर्याप्त उर्वरक मिल सके।