फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   departmental dispute, people are not getting water

विभागीय खींचातानी, जनता को कैसे मिले पानी

Wed, 18 May 2016 12:00 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा
अमर उजाला ब्यूरो /इटावा Updated Wed, 18 May 2016 12:00 AM IST
विज्ञापन
departmental dispute, people are not getting water
शहर के गुरु तेग बहादुर पुल के निकट नवनिर्मित पानी की टंकियां। - फोटो : अमर उजाला

शहर की पेयजल व्यवस्था को चौकस बनाने के लिए 123 करोड़ की लागत से तैयार 18 पानी की टंकियों के हैंडओवर मामले में अभी भी जलनिगम और नगरपालिका के बीच सहमति नहीं बनी है। ये टंकियां भीषण गर्मी में बेमतलब सिद्ध हो रही हैं। नगरपालिका अध्यक्ष इस मामले पर कड़ा रुख अपनाए हैं। टंकियों के निर्माण को मानकविहीन बता उन्होंने जलनिगम से टंकियां हैंडओवर को साफ इंकार कर दिया है। उनका कहना है कि जब तक खामियों को दूर नहीं किया जाता और जनता की सुविधा के अनुसार सप्लाई लाइन नहीं डाली जाती, नगर पालिका टंकियों के संचालन की जिम्मेदारी नहीं लेगी।

विज्ञापन



जल निगम को शहर में 18 में 17 टंकियाें का निर्माण कार्य पूरा किए दो माह बीत चुके हैं। सिर्फ एक टंकी का निर्माण शेष है। विभाग अपने स्तर से टंकियों से पानी छोड़कर सप्लाई लाइन को चेक कर उसे ठीक बता रहा है। वह नगर पालिका के सामने टंकियां हैंडओवर लेने का प्रस्ताव भी रख चुका है। लेकिन नगरपालिका ने इस प्रस्ताव को अपने स्तर से कराई गई जांच के बाद ठुकरा दिया। कहा कि टंकियों के निर्माण में भारी खामियां हैं। प्रस्ताव ठुकराए जाने के बाद जलनिगम ने फिर जांच की और कहा कि छोटी-मोटी खामियों को दूर कर दिया गया है। उसने एक बार फिर नगरपालिका के सामने हैंडओवर का प्रस्ताव रखा है। लेकिन नगर पालिका अभी भी जलनिगम के कार्य से संतुष्ट नहीं है। ऐसे में डेढ़ दर्जन टंकियां शहरवासियों के लिए बेमतलब हैं। वह भीषण गर्मी में बूंद-बूंद पानी को तरस रहे हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed