फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Demonstration against giving bad food

खराब खाना देने के विरोध में प्रदर्शन

Mon, 04 Oct 2021 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 04 Oct 2021 10:51 PM IST
विज्ञापन
Demonstration against giving bad food
इटावा। बसरेहर विकासखंड क्षेत्र के नगला हीरालाल के पास स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय पद्धति आश्रम स्कूल से छात्र सोमवार की सुबह सड़क पर उतर आए।
विज्ञापन

छात्रों ने स्कूल के शिक्षकों पर बदसलूकी करने, गंदे तरीके से खाना बनाकर देने समेत स्कूल की तमाम अव्यवस्थाएं होने का आरोप लगा स्कूल के गेट बाहर प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
इसके बाद प्रदर्शनकारी छात्र नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे और डीएम कार्यालय के बाहर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया। एसडीएम सदर सिद्धार्थ को ज्ञापन सौंपा। मामले की जांच एसडीएम सैफई ज्योत्सना बंधु, जिला समाज कल्याण अधिकारी रवींद्र कुमार शशि करेंगे।
विज्ञापन

राजकीय पद्धति आश्रम के डेढ़ से अधिक छात्र सुबह 10:00 बजे स्कूल के बाहर निकलकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन शुरू कर दिया। कपिल, सुखविंदर सिंह, अनूप कुमार, नंदकिशोर व अभिमन्यु समेत स्कूल के तमाम छात्रों ने कई शिक्षकों पर शराब पीकर गालियां देने व बदसलूकी करने का आरोप लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

एक शिक्षक का नाम भी लिया। छात्रों ने बताया स्कूल में गंदे तरीके से खाना तैयार किया जाता है। रोटी में कीड़े निकलते हैं। बासी खाना भी खिला दिया जाता है। स्कूल की हालात दिन पर दिन खराब होती जा रही है।
स्कूल में बने शौचालय काफी समय से गंदे पड़े हैं। बदबू के कारण छात्रों का खाना खाना भी मुश्किल हो गया है। कुछ छात्रों को पुस्तकें भी नहीं दी गई। स्कूल में अव्यवस्थाओं का विरोध करने पर उनका स्कूल से नाम काटने की धमकी दी गई। यहां पर कक्षा 6 से 12 तक कि बच्चे पढ़ते हैं।
छात्रों ने आरोप लगाया कि कोई भी अध्यापक स्कूल में कक्षाएं नहीं लेता है। स्कूल में फैली गंदगी के चलते संक्रामक रोग भी फैलने की आशंका है। छात्रों का हंगामा व प्रदर्शन देख स्कूल प्रबंधन के हाथ-पैर फूल गए।
शिक्षकों ने आक्रोेशित छात्रों को समझाकर मामला शांत कराने का प्रयास किया, लेकिन बात नहीं बनी। सूचना पाकर समाज कल्याण अधिकारी मौके पर पहुंचे। उन्होंने स्कूल प्रबंधन से बातचीत की। छात्रों को भी समझाने का प्रयास किया, लेकिन छात्र नहीं माने और नारेबाजी करते हुए कलक्ट्रेट की तरफ चल दिए।
आक्रोशित छात्रों ने कलक्ट्रेट में प्रदर्शन किया और एसडीएम सदर सिद्धार्थ को ज्ञापन सौंपा। एसडीएम के मामले की जांच कराकर कार्रवाई का भरोसा देने पर छात्रों का गुस्सा थमा व और स्कूल लौट गए।
आवासीय विद्यालय के छात्रों ने तमाम आरोप लगाए हैं। विद्यालय में अव्यवस्थाएं होने की बात भी कही। मामला संवेदनशील और छात्रों से जुड़ा है। इसे गंभीरता से लिया गया है। एसडीएम सैफई व जिला समाज कल्याण अधिकारी को मौके पर जांच के लिए भेजा गया है। जांच रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई तय होगी।
-सिद्धार्थ, एसडीएम सदर
राजनीतिक दलों के प्रदर्शन के बीच पहुंचे छात्र
आवासीय विद्यालय के छात्र जिस वक्त कलक्ट्रेट परिसर पहुंचे। उस वक्त लखीमपुर खीरी की घटना को लेकर सपा, प्रसपा, आप समेत तमाम दलों व संगठनों का धरना प्रदर्शन चल रहा था।

कोई बवाल न हो, इसलिए पुलिस व प्रशासनिक अफसर वहां डटे थे। उसी दौरान छात्रों वहां पहुंचे और सबका ध्यान छात्रों की तरफ चला गया। एसडीएम व सीओ राकेश वशिष्ठ ने छात्रों को फौरन समझाया और उनका ज्ञापन लेकर वापस स्कूल भेज दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed