फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Demand for stoppage of Jammu Mail and Subedar-Lalgarh Express

Etawah News: जम्मू मेल व सूबेदार-लालगढ़ एक्सप्रेस के ठहराव की मांग

Wed, 14 Jan 2026 11:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 14 Jan 2026 11:55 PM IST
विज्ञापन
Demand for stoppage of Jammu Mail and Subedar-Lalgarh Express
भरथना। सूबेदार-लालगढ़ एक्सप्रेस व जम्मू मेल एक्सप्रेस का भरथना रेलवे स्टेशन पर ठहराव किए जाने की मांग की गई है। श्रीराधे-राधे सेवा ट्रस्ट के पदाधिकारियों ने इस संबंध में रेल मंत्री सहित डीआरएम को ज्ञापन सौंपा है।
विज्ञापन

बुधवार को ट्रस्ट पदाधिकारियों ने स्टेशन अधीक्षक मनोज कुमार को ज्ञापन सौंपते हुए बताया कि भरथना रेलवे स्टेशन से मथुरा-वृंदावन व जम्मू जैसे प्रमुख धार्मिक स्थलों के लिए किसी भी सीधी ट्रेन का ठहराव नहीं है। इससे कस्बा सहित क्षेत्र के श्रद्धालुओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। कहा कि समिति से जुड़े बड़ी संख्या में श्रद्धालु मथुरा-वृंदावन व वैष्णो देवी दर्शन के लिए जम्मू की यात्रा करते हैं।
विज्ञापन

सीधी ट्रेन न होने के कारण उन्हें अतिरिक्त किराया व अन्य परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्ञापन देने वालों में समिति अध्यक्ष प्रवीण कुमार, सचिव प्रवीण चंद्र, देवाशीष, शिवांग त्रिपाठी, आदेश कुमार, जीतू यादव, दीपक मिश्रा, नईम खां, गौरव सिंधी, उम्मेद सिंह, शशांक त्रिपाठी, ऋषभ व सुल्तान सिंह रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed