{"_id":"698a2487b11671692c011598","slug":"demand-for-groceries-increased-by-20-during-the-wedding-season-etawah-news-c-216-1-etw1005-137548-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Etawah News: सहालग में किराने के सामान की 20 फीसदी तक बढ़ी मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Etawah News: सहालग में किराने के सामान की 20 फीसदी तक बढ़ी मांग
विज्ञापन
इटावा। सहालग में घरेलू सामान की जमकर खरीदारी होने से इनमें दामों में पांच से 10 रुपये तेजी आई है। इस समय किराना लोग जमकर खरीदारी कर रहे हैं। सहालग के दौरान अभी तक लगभग 20 प्रतिशत खाने-पीने के सामन में वृद्धि हुई है।
किराना व्यापारियों के अनुसार इस समय मैदा, बेसन, चीनी, रिफाइंड, घी, मसाले, ड्राई फ्रूट्स और मिठाई बनाने में प्रयोग होने वाली सामग्री की मांग बढ़ गई है। व्यापारियों का कहना है कि आने वाले दिनों में बिक्री और बढ़ेगी। अनुमान है कि सहालग के बाद त्योहार पर जिले में करीब 100 टन से ज्यादा किराना के सामान की खपत होगी। शहर के साबितगंज व किराना के थोक व फुटकर व्यापारी अशोक अग्रवाल ने बताया कि त्योहारों और सहालग के सीजन में ग्राहकों की संख्या बढ़ी है। इससे बाजार में चहल-पहल बनी रहती है। करीब 20 प्रतिशत कारोबार बढ़ा है। उन्होंने बताया कि सहालग में घरेलू सामान की बिक्री बढ़ने से दामों में उछाल आया गया है। इस सामान पर पांच से 10 रुपये बढ़ गए हैं।
किराना के सामान की कीमत पर एक नजर
सामग्री का नाम पहले दाम अब दाम
शक्कर 43 रुपये 45 रुपये
सरसों का तेल - 160 रुपये 170 रुपये
रिफाइंड पीपा- 2,130 रुपये 2,150 रुपये
वेसन - 78 रुपये 80 रुपये
चावल साधा 50 रुपये 55 रुपये
चावल गोल्डन 95 रुपये 100 रुपये
आटा 32 रुपये 35 रुपये
मैदा 34 रुपये 35 रुपये
गाेला 330-400 रुपये 350 450 रुपये
सूजी 35 रुपये 40 रुपये