{"_id":"5dd546ed8ebc3e54ec352d99","slug":"delhi-reached-semi-finals-by-defeating-firozabad-by-72-runs-etawha-news-knp5269560179","type":"story","status":"publish","title_hn":"फिरोजाबाद को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची दिल्ली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फिरोजाबाद को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल में पहुंची दिल्ली
विज्ञापन
फोटो संख्या 25- रणवीर स्मृति क्रिकेट टूर्नामेंट में मैन आफ दी मैच का पुरस्कार हर्षित कौशिक को मिला
- फोटो : ETAWHA
राजकीय इंटर कालेज के मैदान में शौर्य क्रिकेट क्लब की ओर से रणवीर स्मृति आल इंडिया क्रिकेट टूर्नामेंट में बुधवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल में दिल्ली ने फिरोजाबाद को 72 रनों से हराकर सेमीफाइनल में प्रवेश किया।
दिल्ली के कप्तान दीपक खत्री ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का निर्णय लिया। सलामी बल्लेबाज एवं रणजी खिलाड़ी वीरू दहिया ने धमाकेदार 52 रनों की शानदार पारी खेली।
उन्होंने अपनी पारी में सात छक्के एवं छह चौके लगाए। मुंबई इंडियन्स से आईपीएल खेलने वाले खिलाड़ी दीपक पूनिया ने छह गेंदों में 21 रन बनाए। निर्धारित 25 ओवरों में दिल्ली ने 219 रनों का स्कोर खड़ा किया।
विज्ञापन
फिरोजाबाद की ओर से सुल्तान और कुन्नू ने दो-दो विकेट लिए। 220 रनों का लक्ष्य प्राप्त करने उतरी फिरोजाबाद की सलामी बल्लेबाजों आईपीएल मुंबई इंडियन्स से खेलने वाले तेजेंद्र सिंह ढिल्लन पहले ही ओवर में आउट हो गए। उनके साथ एयर इंडिया के कप्तान कुंज शर्मा भी नौ रन बनाकर आउट हो गए।
सुल्तान अंसारी ने ताबड़तोड़ बल्लेबाजी करते हुए 56 रन 36 गेदों पर व रणजी दिल्ली के करन चौधरी ने 23 रन बनाए। पूरी टीम 147 पर ढेर हो गई। दिल्ली की तरफ से दीपक पूनिया ने दो विकेट कप्तान दीपक खन्ना ने और दो विकेट हर्षित कौशिक ने लिए।
दिल्ली की टीम ने 72 रनों से मैच जीत लिया। हर्षित कौशिक को मैन आफ द मैच चुना गया। अंपायरिंग एच अब्बास व राजकपूर राणा ने की। स्कोरिंग की भूमिका सोनू ठाकुर ने निभाई।
बृहस्पतिवार को 10 बजे से दिल्ली और मथुरा के बीच सेमीफाइनल मैच खेला जाएगा। इस अवसर बाहर से आने वाले खिलाड़ियों का सम्मान किया। इस मौके पर अंबरीश प्रताप, इरशाद मेव, जावेद अख्तर, सलीम हुसैन, शेरू वर्मा, सोनू, नसीम भाई एवं आशीष यादव मौजूद रहे।