फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Etawah News ›   Defeating Pachaigaon by 24 runs Star Club won the Premier League

Etawah News: पछायगांव को 24 रनों से हराकर स्टार क्लब ने जीती प्रीमियर लीग

Wed, 03 Jun 2026 12:12 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jun 2026 12:12 AM IST
विज्ञापन
Defeating Pachaigaon by 24 runs

Star Club won the Premier League
उदी। पछायगांव प्रीमियर लीग का फाइनल मुकाबला मंगलवार को पछायगांव और स्टार क्रिकेट क्लब के बीच खेला गया। इस मैच में टीम की शानदार गेंदबाजी के दम पर स्टार क्रिकेट क्लब ने 24 रनों से जीत हासिल कर टूर्नामेंट अपने नाम किया। विजेता टीम को 15 हजार व उपविजेता को साढे़ सात हजार रुपये का नकद पुरस्कार व ट्रॉफी प्रदान की गई।
विज्ञापन

टॉस जीतकर स्टार क्रिकेट क्लब ने पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 16 ओवर में 230 रनों का स्कोर खड़ा किया। टीम की ओर से मोहित ने 40 रन और आंसू ने 35 रनों की शानदार पारी खेली। वहीं पछायगांव की ओर से प्रदीप ने बेहतरीन गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 45 रन देकर चार विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी पछायगांव की टीम ने धमाकेदार शुरुआत की। सलामी बल्लेबाजों ने आक्रामक अंदाज में बल्लेबाजी करते हुए मात्र छह ओवर में बिना किसी नुकसान के 100 रन बना लिए लेकिन इसके बाद मैच ने अचानक रोमांचक मोड़ ले लिया। लगातार विकेट गिरने से पछायगांव की पारी लड़खड़ा गई और स्टार क्रिकेट क्लब ने मैच में शानदार वापसी की। मुकाबले के अंतिम चरण में पछायगांव को 24 गेंदों में 49 रनों की जरूरत थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

स्टार क्रिकेट क्लब के तेज गेंदबाज सीटू ने घातक गेंदबाजी करते हुए दो ओवरों में चार महत्वपूर्ण विकेट लेकर मैच का रुख पूरी तरह बदल दिया। सीटू की शानदार गेंदबाजी के दम पर स्टार क्रिकेट क्लब ने 24 रनों से जीत दर्ज कर खिताब अपने नाम कर लिया।

फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन के लिए स्टार क्रिकेट क्लब के कप्तान सीटू को मैन ऑफ द मैच चुना गया। टूर्नामेंट में भाग लेने वाले सभी खिलाड़ियों को भी ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि गोल्डी प्रधान, जीतू प्रधान व देवव्रत प्रधान ने खिलाड़ियों को पुरस्कृत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed